T20 Cricket World Cup Final 2026: कब-कहां खेला जाएगा T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच? जानिए तारीख, समय और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी

Wait 5 sec.

T20 Cricket World Cup Final 2026: आईसीसी का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट टी20 वर्ल्डकप अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार 8 मार्च 2026 को खेला जाएगा. क्रिकेट प्रेमियों की नजर इस बड़े मैच पर टिकी हुई है, क्योंकि इसी मुकाबले के बाद दुनिया को नया टी20 विश्व चैंपियन मिलेगा.फाइनल में पहुंची न्यूजीलैंडपहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. न्यूजीलैंड ने यह मुकाबला सिर्फ 12.5 ओवर में जीतकर सबको चौंका दिया. अब फाइनल में न्यूजीलैंड का सामना दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा. यह मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच आज वानखेड़े में खेला जाएगा. इन दोनों टीमों में से जो भी जीतेगी, वह सीधे फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी.अहमदाबाद में होगा खिताबी मुकाबलाटी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारत के सबसे बड़े क्रिकेट मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैदान अपनी विशाल क्षमता और शानदार माहौल के लिए जाना जाता है. फाइनल मैच भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस करीब 6:30 बजे किया जाएगा. अहमदाबाद का यह मैदान पहले भी कई बड़े अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की मेजबानी कर चुका है और अब यह टी20 वर्ल्ड कप फाइनल की मेजबानी करेगा.कहां देखें लाइव मैच?क्रिकेट फैंस इस बड़े मुकाबले को टीवी और मोबाइल दोनों पर देख सकते हैं. टीवी पर फाइनल मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. इसके अलावा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टरा ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. रोमांचक फाइनल की उम्मीदटी20 क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल माना जाता है और फाइनल मुकाबला अक्सर बेहद रोमांचक होता है. न्यूजीलैंड पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है, जबकि भारत और इंग्लैंड में से एक टीम उसका सामना करेगी.  अब देखना दिलचस्प होगा कि 8 मार्च को अहमदाबाद में कौन सी टीम जीत हासिल कर टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी अपने नाम करती है.