मोहम्मद कैफ ने दिया पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी को करारा जवाब, कहा - 'पब्लिसिटी के लिए...'

Wait 5 sec.

Mohammad Kaif Given Befitting Reply To Mohammad Amir: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने जमकर लताड़ा है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चल रहे भारत की मुहिम पर आमिर लगातार सवाल उठा रहे थे. आमिर ने पहले भविष्यवाणी की थी कि वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत हार जाएगा और सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगा. जब उनकी ये भविष्यवाणी गलत साबित हो गई, तो अब उन्होंने कहा है कि सेमीफाइनल में भारत को इंग्लैंड रोक देगा और सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया फाइनल में नहीं पहुंच पाएगी. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय टीम के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा को “स्लॉगर” कह दिया था, जिस पर भारतीय फैंस ने नाराजगी जताई थी.आमिर पब्लिसिटी के लिए भड़काऊ बयान दे रहे हैं - कैफमोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल की एक वीडियो में कहा कि आमिर सिर्फ पब्लिसिटी के लिए ऐसे भड़काऊ बयान दे रहे हैं और भारत को ऐसे बयानों का जवाब देने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा, ‘क्या आमिर को सच में नहीं पता था कि भारत सेमीफाइनल में पहुंचेगा? उन्हें भी पता था कि डिफेंडिंग चैंपियन आगे बढ़ेंगे, लेकिन क्योंकि इससे खबर बनेगी, इसलिए वे ऐसा करते हैं. हमें उन्हें अहमियत नहीं देनी चाहिए. हमें उनके स्तर पर जाकर जवाब देने की जरूरत नहीं है.’मोहम्मद कैफ ने आमिर पर तंज कसते हुए कहा मोहम्मद कैफ ने उस वीडियो में मोहम्मद आमिर पर तंज कसते हुए 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को अमेरिका के खिलाफ मिली शर्मनाक हार का जिक्र किया. उन्होंने सुपर ओवर में आमिर के प्रदर्शन पर सवाल उठाया और कहा कि आमिर को दूसरों की आलोचना करने का कोई हक नहीं है.कैफ ने कहा, ‘2024 में अमेरिका के खिलाफ जो हार मिली, उसमें वही गेंदबाज जिम्मेदार था. उस ओवर में सिर्फ एक बाउंड्री थी, लेकिन बहुत ज्यादा वाइड गेंद फेंकी गईं थीं. उनकी गेंद स्टंप्स पर भी नहीं गिर रही थी. जो खिलाड़ी अमेरिका की टीम के सामने डर गया और अपनी टीम को हार दिला दी, उसके बारे में मुझे ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है.’