IND vs ENG T20I Record: किस टीम के खिलाड़ी ने लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के? भारत vs इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले टॉप 5  आक्रामक बल्लेबाजों की लिस्ट देखिए

Wait 5 sec.

IND vs ENG T20I Record: टी20 वर्ल्ड 2026 का सेमीफाइनल 4 मार्च 2026 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित होगा. जहां भारत और इंग्लैंड की टीमें अपनी साख साबित करने के लिए भिड़ेंगी. इस बड़े मुकाबले से पहले दोनों टीमों के बल्लेबाजों के छक्कों के आंकड़े चर्चा में हैं. टी20 क्रिकेट में एक ओवर मैच का रुख बदल सकता है, और छक्के इस फॉर्मेट की असली पहचान हैं. जानिए इन मुकाबलों के सबसे आक्रामक बल्लेबाजों के बार में.बटलर सबसे आगेइंग्लैंड के जोस बटलर भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 27 छक्के जड़े हैं. उनका स्ट्राइक रेट 143 से ज्यादा है, जो बताता है कि वह कितनी तेजी से रन बनाते हैं. सेमीफाइनल मुकाबले में उनकी आक्रामक शुरुआत इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचा सकती है.हार्दिक पांड्या की ताकतभारत की ओर से हार्दिक पांड्या 25 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं. उनका स्ट्राइक रेट करीब 148 है. अपनी शानदार गेंदबाजी के साथ-साथ मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए वह तेजी से रन बटोरने के लिए जाने जाते हैं. सेमीफाइनल जैसे मुकाबले में उनका रोल बेहद अहम होने वाला है.अभिषेक शर्मा का धमाकायुवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला इस टूर्नामेंट सें उतना आक्रामक नहीं नजर आया है. हालांकि आंकड़ो पर नजर डाले तो इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में उन्होंने कम मैचों में ही 22 छक्के लगा दिए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 200 से ऊपर है, जो टी20 में बहुत प्रभावशाली माना जाता है. अगर सेमीफाइनल मैच में उनका बल्ला चलता है, तो वह मैच में बड़ा असर डाल सकते हैं.रॉय और कोहली भी सूची मेंइंग्लैंड के जेसन रॉय का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. हालांकि उन्हें इस बार टीम में शामिल नहीं किया गया है, लेकिन उन्होंने भारत के खिलाफ 20 छक्के लगाए हैं. वहीं टी20 फॉर्मेट को अलविदा कह चुके विराट कोहली के नाम 19 छक्के दर्ज हैं. कोहली भले ही छक्कों की सूची में थोड़ा पीछे हों, लेकिन उनकी स्थिर बल्लेबाजी टीम के लिए हमेशा फायदेमंद रही है.वानखेड़े में बरसेंगे छक्के?वानखेड़े की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल रहती है. छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण यहां बड़े शॉट्स देखने को मिलते हैं. ऐसे में सेमीफाइनल में छक्कों की बारिश होने की उम्मीद है. अब देखना दिलचस्प होगी कि कौन सा बल्लेबाज दबाव के इस मुकाबले में सबसे ज्यादा बड़े शॉट लगाएगा और अपनी टीम को फाइनल का टिकट दिलाएगा.