IND vs ENG T-20 Worldcup Semifinal: टी20 क्रिकेट में भारत और इंग्लैंड की टक्कर हमेशा हाई स्कोरिंग रही है. अब दोनों टीमें 5 मार्च 2026 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी. ऐसे में पुराने रिकॉर्ड फिर चर्चा में हैं, खासकर दोनों टीमों के बीच बने सबसे बड़े स्कोर. दोनो टीमों के बीच बने हाईएस्ट स्कोरभारत का इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा स्कोर 247/9 है, जो 2 फरवरी 2025 को वानखेड़े में ही बना था. उस मुकाबले में टीम इंडिया ने 20 ओवर में 12.35 की रन रेट से रन बनाए और मैच अपने नाम किया था. यह स्कोर बताता है कि मुंबई का मैदान बड़े शॉट्स के लिए कितना मुफीद है.इससे पहले भारत ने 2021 में अहमदाबाद में 224/2 का विशाल स्कोर खड़ा किया था. वहीं 2007 के टी20 विश्व कप में डरबन में 218/4 रन बनाकर भी भारत ने इंग्लैंड को हराया था. 2017 में बेंगलुरु में भारत का 202/6 का स्कोर भी जीत दिलाने के लिए काफी रहा. साफ है कि जब भी भारत ने 200 का आंकड़ा पार किया, जीत उसके नाम रही है.इंग्लैंड भी पीछे नहीं है. 2022 में नॉटिंघम में इंग्लैंड ने 215/7 रन बनाकर भारत को हराया था. उस मैच में इंग्लिश बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज दिखाया था और भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाया था.वानखेड़े में फिर होगा रनफेस्ट?वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण यहां चौके-छक्कों की बरसात होती है. ऐसे में सेमीफाइनल मुकाबले में एक बार फिर बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है.टीम इंडिया की शुरुआती बल्लेबाजी इस टूर्नामेंट में खराब फॉर्म में है. अगर टॉप ऑर्डर अच्छी शुरुआत देता है, तो मिडिल ऑर्डर बड़े स्कोर की नींव मजबूत कर सकता है. दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम भी आक्रामक क्रिकेट खेलने के लिए जानी जाती है, इसलिए मुकाबला कांटे का रहने वाला है.