शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'किंग' को लेकर कोई भी अपडेट आता है तो फैंस काफी खुश हो जाते हैं. कुछ दिन पहले ही इस फिल्म का एक छोटा सा टीजर सामने आया था. जिसने फिल्म को लेकर क्रेज और भी बढ़ा दिया था. वहीं अब एक्टर सौरभ शुक्ला ने भी इस फिल्म को लेकर अपने रीसेंट इंटरव्यू में बात की है. एक्टर ने बताया है कि फिल्म की कास्ट का हिस्सा कौन कौन है.'किंग' में है आधी से ज्यादा फिल्म इंडस्ट्रीशाहरुख खान की फिल्म 'किंग' का हिस्सा एक्टर सौरभ शुक्ला भी हैं. सौरभ ने हाल ही में हिंदी रश के साथ बातचीत की है. इस बातचीत में एक्टर ने शाहरुख खान की इन मोस्ट अवेटेड फिल्म को लेकर भी बात की है. उन्होंने बताया कि फिल्म में आधी से ज्यादा फिल्म इंडस्ट्री नजर आने वाली है. सैरभ ने अपने इंटरव्यू में कहा, 'ना केवल मैं, किंग में 70 प्रतिशत फिल्म इंडस्ट्री है. हर बड़ा नाम जो अपने आप में ही काफी है, इस फिल्म का हिस्सा है.' View this post on Instagram A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)सौरभ ने इस फिल्म के अपने एक्सपीरियंस के बारे में बात करते हुए ये भी बताया कि उन्होंने शूटिंग के समय काफी एंजॉय किया है. शाहरुख खान की पर्सनालिटी की तारीफ करते हुए उन्होंने बताया कि फिल्म में खुद सौरभ का भी किरदार ऑडियंस के लिए यादगार रहने वाला है.कौन- कौन है इस फिल्म का हिस्सा?कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, दीपिका पादुकोण मुख्य किरदारों में नजर आने वाली हैं. इसके अलावा फिल्म में रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत, राघव जुयाल जैसे एक्टर्स भी नजर आने वाले हैं.कब रिलीज होगी फिल्म?बता दें कि शाहरुख खान स्टारर ये फिल्म 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली है. ये एक हाई ऑक्टेन एक्शन फिल्म होगी. जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है. इस फिल्म के साथ शाहरुख की बेटी सुहाना खान का भी बिग स्क्रीन पर डेब्यू होने जा रहा है. इससे पहले सुहाना 'द आर्चीज' में नजर आ चुकी हैं. जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी.