लव रंजन की फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी बॉलीवुड की पॉपुलर रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों में से एक है. साल 2018 में आई इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, सनी सिंह, नुसरत भरूचा और इशिता राज मुख्य भूमिका में थे. इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया और अब इसके मेकर्स इसे 6 मार्च को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज कर रहे हैं, जिससे दर्शक काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि फिल्म में पीहू का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस इशिता राज अब क्या कर रही हैं.इशिता राज का फिल्मी करियरइशिता राज ने साल 2011 में आई फिल्म प्यार का पंचनामा से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. इसमें एक्ट्रेस ने चारू की भूमिका निभाई थी. इसके बाद उन्होंने 'मेरठिया गैंगस्टर्स', 'प्यार का पंचनामा 2' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी 'में अभिनय किया है. इसके अलावा इशिता राज ने 'जय मम्मी दी', 'प्रस्थानम' और 'याराम' जैसी फिल्मों में भी काम किया है. बता दें, बॉलीवुड में आने से पहले, उन्होंने कई एड्स और मॉडलिंग में भी काम किया है. View this post on Instagram A post shared by Ishita Raj💫 (@iamishitaraj)बता दें, इशिता राज शर्मा की सबसे हालिया फिल्म 2026 में रिलीज हुई 'ह्यूमन कोकीन'है, जिसमें उन्होंने लीजा की मुख्य भूमिका निभाई है. इसके अलावा, वो 2024 की फिल्म 'वाइल्ड वाइल्ड पंजाब'में भी मीरा के रूप में नजर आई थीं. वहीं एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. फिल्म री-रिलीज को लेकर क्या बोलीं इशिता राज? एक्ट्रेस इन दिनों फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने फिल्म के दोबारा रिलीज होने पर बात की. एक बयान में इशिता ने इस फिल्म को अपना टर्निंग प्वाइंट बताया. उन्होंने कहा, 'जब मुझे खबर मिली कि सोनू के टीटू की स्वीटी सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हो रही है, तो मेरी पहला रिएक्शन था, 'हे भगवान, पीहू फिर से दोस्ती के और भी किस्से तोड़ने के लिए वापस आ रही है.' मैं सचमुच बहुत खुश थी. मेरे लिए यह फिल्म एक टर्निंग पॉइंट थी और हमेशा मेरे दिल के बेहद करीब रहेगी, खासकर इसलिए क्योंकि दर्शक आज भी इसके डायलॉग दोहराते हैं.'