टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन करने वाले बाबर आजम की पाकिस्तान टीम से छुट्टी हो गई है. टूर्नामेंट के 6 मैचों में सिर्फ 91 रन बनाने वाले बाबर को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली अगली वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार (04 मार्च) को बांग्लादेश वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान किया. शाहीन अफरीदी बने कप्तान इस सीरीज के लिए तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को कप्तान बनाया गया है. हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि शाहीन ने भी टी20 वर्ल्ड कप में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था. उन्होंने 5 मैचों की 5 पारियों में 8 विकेट चटकाए, जिसमें उनका बेस्ट 4/30 का है. हालांकि उनकी इकॉनमी बहुत खराब 10.52 की रही. 11 मार्च से शुरू होगी सीरीज तीन मैचों की वनेड सीरीज 11 से 15 मार्च के बीच खेली जाएगी. तीनों ही मुकाबले ढाका के शेरे बंग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे. पहला मैच 11 मार्च को होगा. फिर दूसरा वनडे 13 मार्च और तीसरा व आखिरी 50 ओवर मुकाबला 15 मार्च को होगा.वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान का स्क्वॉड शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हुसैन तलत, माज सदाकत, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, मुहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), साद मसूद, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा और शमील हुसैन.