T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी खिलाड़ी ने महिला स्टाफ के साथ की गलत हरकत, बड़ा खुलासा

Wait 5 sec.

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का बेहद निराशाजनक प्रदर्शन रहा, जिसके कारण खिलाड़ियों को काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने खिलाड़ियों के खिलाफ एक्शन लेते हुए 50-50 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना भी लगाया है. इन सब के बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, पाकिस्तान की टीम ने अपने सभी मैच श्रीलंका में खेले थे. जहां होटल में एक ऐसी घटना घटी थी, जिसने पाकिस्तान टीम के मैनेजर नवीद चीमा को सख्त एक्शन लेने पर मजबूर किया था.पाकिस्तानी खिलाड़ी ने महिला स्टाफ के साथ की ऐसी हरकतश्रीलंका में होटल स्टाफ के साथ पाकिस्तान के एक खिलाड़ी पर कथित तौर पर बुरे व्यवहार का आरोप लगा है, जिसके बाद इस खिलाड़ी पर जुर्माना भी लगाया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना श्रीलंका के कैंडी स्थित गोल्डन क्राउन होटल में हुई, जहां पाकिस्तान टीम टी20 वर्ल्ड कप के लिए ठहरी हुई थी. आरोप के मुताबिक, पाकिस्तानी टीम के एक खिलाड़ी ने महिला हाउसकीपिंग स्टाफ के साथ खराब र्व्यवहार किया, जिसके बाद होटल के अधिकारियों ने इसकी शिकायत पाकिस्तानी टीम के मैनेजर नवीद चीमा से की. इस मामले के बाद नवीद चीमा ने खिलाड़ी पर जुर्माना लगाया और होटल मैनेजमेंट से माफी भी मांगी. महिला स्टाफ के साथ पाकिस्तानी खिलाड़ी ने किया बुरा व्यवहारपाकिस्तान क्रिकेट टीम के मैनेजर नवीद चीमा की ओर से इस मामले को जल्दी निपटाया गया था, लेकिन अब उस खिलाड़ी को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की डिसिप्लिनरी कमेटी के सामने पेश होने की संभावना है, जहां आगे की कार्रवाई हो सकती है. टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना के दौरान महिला हाउसकीपिंग स्टाफ ने चिल्लाकर मदद मांगी थी, जिसके बाद होटल के दूसरे कर्मचारी उसकी मदद के लिए आए थे. हालांकि, अब तक उस खिलाड़ी का नाम सामने नहीं आया है.