मुंबई के मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सेमीफाइनल मुकाबला हुआ. जहां बॉलीवुड कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा कपूर के साथ स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे. इसी बीच उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसे देख कर फैंस बहुत खुश हो रहे हैं.राहा की मासूमियत ने जीता दिलसामने आई तस्वीरों में राहा अपने पिता रणबीर की गोद में बैठी हुई दिखाई दे रही हैं. मैच में जब भी रोमांचक पल आता, तो राहा खुशी से ताली बजातीं और टीम इंडिया को चीयर करती नजर आईं. उनके इस क्यूट अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया. वहीं आलिया भट्ट मुस्कुराते हुए बेटी और पति की ओर देख रही हैं. एक और फोटो में रणबीर कपूर अपनी बेटी से बातें करते नजर आए. उस पल में उन्होंने प्यार से अपना सिर राहा के कंधे पर रख दिया. View this post on Instagram A post shared by Ranbir Kapoor 💮 (@truly.ranbir)स्टेडियम में पहुंचे ये सितारें एक वीडियो में रणबीर, आलिया और राहा साथ बैठकर मैच देखते और ताली बजाते नजर आते हैं. दूसरी क्लिप में राहा किसी चीज की ओर इशारा करते हुए हंसने लगती हैं. इन छोटे-छोटे वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर भी सभी उनकी जमकर तारीफ कर रहे है और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, इस मैच को देखने के लिए वरुण धवन, अनिल कपूर, नीता अंबानी, राधिका मर्चेंट, आकाश अंबानी और श्लोक मेहता जैसे सितारें आए. View this post on Instagram A post shared by Ranbir Kapoor 💮 (@truly.ranbir)आलिया और रणबीर के प्रोजेक्ट्स वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों आने वाले समय में कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं. निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में दोनों साथ दिखाई देंगे, जिसमें विक्की कौशल भी लीड रोल में हैं. इसके अलावा रणबीर कपूर निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में भगवान राम का किरदार निभाएंगे. इस फिल्म में साईं पल्लवी सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे. वहीं आलिया भट्ट फिल्म अल्फा में बॉबी देओल और शरवरी बाग के साथ दिखाई देंगी, जो YRF स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है.