हर सीन को लिखते समय गोविंदा को याद करते हैं डेविड धवन, पिता को लेकर वरुण धवन ने किया खुलासा

Wait 5 sec.

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों खूब चर्चा में रहते हैं. हाल ही में वो अपने पिता और मशहूर निर्देशक डेविड धवन के साथ कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में पहुंचे, जहां दोनों ने अपने करियर और फिल्मों से जुड़े कई दिलचस्प किस्से शेयर किए. बातचीत के समय वरुण ने बताया कि उनके पिता जब भी किसी फिल्म का सीन सोचते या लिखते हैं, तो हमेशा वो गोविंदा को याद करते है. गोविंदा को हर सीन में याद करते हैं डेविड धवन शो के समय डेविड धवन ने बताया कि उन्होंने अपने करियर में गोविंदा के साथ करीब 17 फिल्मों में काम किया है और लगभग सभी फिल्में सुपरहिट रही हैं. गोविंदा उन सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं, जिनके साथ उन्होंने काम किया है. इस पर वरुण धवन ने मजाकिया अंदाज में कहा कि जब भी कोई नया सीन लिखा जाता है, उनके पिता तुरंत सोचने लगते हैं कि 'चीची भैया' यानी गोविंदा उस सीन को कैसे करेंगे. गोविंदा की बराबरी कोई नहीं कर सकता वरुण ने यह भी बताया कि वो अपने पिता से हमेशा कहते हैं कि उन्हें भी अपने दर्शकों के लिए उसी सीन को अपने तरीके से निभाना पड़ता है, लेकिन गोविंदा जैसे बड़े कलाकार की बराबरी करना बड़ी चुनौती है. उनके पिता कभी-कभी यह भी बताते हैं कि किसी सीन को सलमान खान, गोविंदा या अनिल कपूर कैसे निभाते, लेकिन आखिर में उन्हें यह तय करना पड़ता है कि वह सीन वरुण धवन के अंदाज में कैसा दिखेगा. 12 जून को रिलीज होगी वरुण और डेविड धवन की फिल्म बता दें, डेविड धवन और गोविंदा बॉलीवुड की सबसे सफल कॉमेडी जोड़ी में से एक है. दोनों ने मिलकर कई सुपरहिट फिल्में दी, जिनमें 'हीरो नंबर 1', 'कुली नंबर 1', 'राजा बाबू' और 'बड़े मियां छोटे मियां' जैसी फिल्में शामिल हैं. दोनों की आखिरी फिल्म 'डू नॉट डिस्टर्ब' साल 2009 में रिलीज हुई थी. वहीं डेविड धवन और वरुण धवन भी कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं, जैसे 'मैं तेरा हीरो', 'जुड़वा 2' और 'कुली नंबर 1'. इसके अलावा दोनों की जोड़ी अब 12 जून को रिलीज हो रही फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में नजर आएगी.