कास्टिंग काउच से लेकर 'धुरंधर' तक..कौन हैं Danish Pandor,जिनकी कहानी हो रही है वायरल

Wait 5 sec.

रणवीर कपूर स्टारर फिल्म धुरंधर 2025 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में गैंगस्टर उजैर बलूच की भूमिका में दानिश पंडोर को देखा गया था. फिल्म में उन्होंने इतनी शानदार एक्टिंग की थी कि हर कोई उनका मुरीद हो गया. चलिए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं दानिश पंडोर कौन हैं.दानिश पंडोर का जन्म 22 दिसंबर 1987 में मुंबई में हुआ था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडल के तौर पर की थी. दानिश ने 2007 में ग्लैडरैग्स मैनहंट में पार्टिसिपेट किया और टॉप 5 में अपनी जगह बनाई. उन्हें एक्टिंग करना काफी पसंद था.टीवी से लेकर बड़े पर्दे तक का सफर किया तयऐसे में कॉलेज की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने किशोर नामित कपूर एक्टिंग इंस्टीट्यूट में एडमिशन ले लिया और चार महीने तक एक्टिंग सीखी. उसके बाद उन्होंने छोटे पर्दे की तरफ रुख किया. कितनी मोहब्बत है एक्टर का डेब्यू शो था. उसके बाद उन्हें एजेंट राघव, क्राइम ब्रांच और इश्कबाज जैसे शोज में देखा गया.     View this post on Instagram           A post shared by Danish Pandor (@danishpandor)उसके बाद उन्होंने ओटीटी की तरफ रुख किया. उन्हें सेक्रेड गेम्स और बड़ा बदरिया जैसे सीरीज में देखा गया.बॉम्बर्स और मत्स्य जैसे सीरीज में भी उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया. टीवी और ओटीटी पर काम करने के बाद दानिश ने फिल्मों का रुख किया.2023 में आई फिल्म 1920:हॉरर्स ऑफ द हार्ट में उन्हें देखा गया.इसके अलावा उन्होंने डबल एक्सएल और छावा जैसी फिल्मों में भी काम किया.हालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा पहचान मिली धुरंधर में उजैर बलोच की भूमिका निभाकर.फिल्मी बीट के अनुसार दानिश ने जब फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था तो उन्हें कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था.इस दौरान उन्हें गहरा सदमा लगा था. हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी. अपनी मेहनत और स्ट्रगल के दम पर उन्होंने कितनी मोहब्बत है सीरियल में एंट्री मारी.मालूम हो दानिश ने धुरंधर में अक्षय खन्ना के कैरेक्टर रहमान डकैत के चचेरे भाई उजैर बलोच का कैरेक्टर प्ले किया है. उजैर गैंग का बेहद ही वफादार आदमी दिखाया गया है.ये भी पढ़ें:-अनुष्का शेट्टी के होने वाले पति कौन हैं? बाहुबली' को छोड़ इस बिजनेसमैन से शादी करने जा रही हैं 'देवसेना'