हार्दिक पांड्या ने नई कार (Ferrari 12Cilindri) खरीदी है, जिसको लेकर वह पिछले कई दिनों से चर्चा में हैं. अब उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी नई फरारी गाड़ी का घर पर स्वागत कर रहे हैं. उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा पर्पल रंग के सूट पहने हुए हैं गाड़ी की आरती कर रही हैं. गाड़ी के अंदर बैठे पांड्या अपने फोन से वीडियो बना रहे हैं.हार्दिक पांड्या पहली पत्नी से तलाक के बाद माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भी माहिका उनके साथ रही थी, फाइनल जीत्तने के बाद दोनों ने ग्राउंड पर एकसाथ जश्न मनाया. टूर्नामेंट खत्म होने के बाद घर लौटे पांड्या का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ Ferrari 12Cilindri में जा रहे थे. तब खबर आई कि उन्होंने ये नई कार खरीदी है.Hardik Pandya’s girlfriend Mahieka Sharma is performing a pooja for his new Ferrari 12Cilindri.❤️ pic.twitter.com/uuCc1kzVMY— Mention Cricket (@MentionCricket) March 18, 2026माहिका शर्मा ने की नई कार की पूजाहार्दिक पांड्या द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि माहिका पारंपरिक रूप से आरती की थाली लिए कार की पूजा कर रही हैं. पांड्या कार में बैठे वीडियो बना रहे हैं और एक गाना गुनगुना रहे हैं. माहिका ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की.हार्दिक को लग्जरी कारों का शौक है. उनके कार कलेक्शन में Ferrari 12Cilindri भी शामिल हो गई है, जिसे फरारी ने हाल ही में भारत में लांच किया था. इस कार की कीमत 8.50 करोड़ रुपये के आस पास बताई जा रही है. हालांकि एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इंपोर्ट ड्यूटी और कस्टमाइजेशन के बाद इसकी कीमत 12 करोड़ रुपये के आस पास हो गई.हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा अभी साथ रहते हैं. टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भी होटल में माहिका को हार्दिक के साथ देखा गया था. टूर्नामेंट जीतने के बाद पांड्या ने कहा था कि जब से माहिका उनके जीवन में आई है तब से उनके साथ सब सही चल रहा है.