Ajit Agarkar Request To BCCI: भारत के 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर की एक बड़ी ही अनोखी मांग सामने आई. इससे पहले भी BCCI की तरफ से अगरकर को फायदा पहुंचाया जा चुका है. अब एक बार फिर चीफ सिलेक्टर इसी उम्मीद में नजर आ रहे हैं कि भारतीय बोर्ड उनकी डिमांड को दोबारा सुनेगा. तो आइए जानते हैं कि उन्होंने इस बार क्या मांग रखी है. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, अगरकर ने अपने कार्यकाल को 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक बढ़ाने की मांग रखी है. बताते चलें कि इससे पहले भी अगरकर के कार्यकाल को बढ़ाया जा चुका है. एक साल के लिए बढ़ा था कार्यकाल टीम इंडिया ने 2024 का टी20 वर्ल्ड कप और 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी. इसके बाद आईपीएल 2025 पहले बीसीसीआई इनाम के रूप में अगरकर के कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ाया था. अब जून, 2026 में चीफ सिलेक्टर का कार्यकाल समाप्त होना है. क्या मानी जाएगी डिमांड?अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या अगरकर की डिमांड को माना जाएगा? इस पर बताया गया कि वेस्ट जोन के पूर्व खिलाड़ी चीफ सिलेक्टर की रेस में नजर आ रहे हैं. हालांकि इस मामले पर अब तक कोई पुख्ता फैसला नहीं लिया गया है. गौर करने वाली बात यह है कि मांग टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रखी गई है, जिससे फैसला अगरकर के पक्ष में जा सके. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस डिमांड पर बीसीसीआई क्या फैसला करता है.टेस्ट क्रिकेट में अगरकर ने किया निराश जहां टी20 और वनडे क्रिकेट में अगरकर का कार्यकाल टीम इंडिया के लिए काफी अच्छा रहा, वहीं टेस्ट में चीफ सिलेक्टर का कार्यकाल काफी खराब गुजरा. अगरकर के अंडर टीम इंडिया ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी और 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता. लेकिन टेस्ट क्रिकेट में अगरकर के कार्यकाल में टीम ने लगातार 2 सीरीज गंवाईं. इसके साथ ऑस्ट्र्रेलिया दौरे पर हुई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी टीम ने निराश किया था. वहीं टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी नहीं पहुंच पाई थी. यह भी पढ़ें: पिछले 5 साल के IPL विजेताओं की लिस्ट, RCB डिफेंडिंग चैंपियन, MI-CSK ने कितनी बार उठाई ट्रॉफी