Navratri Fasting Diet: नवरात्रि का व्रत रख रही हैं तो ऐसी रखें डाइट, प्रोटीन का इनटेक बार-बार नहीं लगने देगा भूख

Wait 5 sec.

How To Avoid Weakness During Navratri Fasting: नवरात्रि भारत के सबसे प्रमुख और भव्य रूप से मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक है, जिसे लोग पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाते हैंय. यह पर्व देवी दुर्गा को समर्पित होता है और नौ दिनों तक चलने वाला यह उत्सव पवित्रता, अनुशासन और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. इस वर्ष चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च से हो रही है और यह 26 मार्च तक चलेगा. इस दौरान कई भक्त व्रत रखते हैं और सात्विक आहार का पालन करते हैं, जिसमें प्याज, लहसुन और सामान्य अनाज शामिल नहीं होते. नवरात्रि व्रत में क्या खाया जाता है?नवरात्रि के व्रत में खाया जाने वाला भोजन सादा होने के साथ-साथ पोषण से भरपूर भी होता है. इसमें कुट्टू का आटा, सिंहाड़े का आटा, आलू, साबूदाना, दूध, दही और मेवे जैसे पदार्थ शामिल होते हैं. हालांकि, लगातार नौ दिनों तक व्रत रखने पर कई बार शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस होने लगती है, खासकर जब खानपान सही तरीके से प्लान न किया जाए. ऐसे में प्रोटीन युक्त चीजों का सेवन बेहद जरूरी हो जाता है.प्रोटीन वाली डाइटप्रोटीन शरीर को ताकत देने के साथ-साथ लंबे समय तक पेट भरा हुआ रखने में मदद करता है और जल्दी थकान महसूस नहीं होने देता. पनीर, मूंगफली, मखाना, दूध और दही जैसे खाद्य पदार्थ व्रत में आसानी से शामिल किए जा सकते हैं और ये प्रोटीन के अच्छे सोर्स भी हैं. अगर इन्हें रोज़ाना के आहार में संतुलित तरीके से शामिल किया जाए, तो आप पूरे नवरात्रि के दौरान खुद को एक्टिव और ऊर्जावान बनाए रख सकते हैं.कैसे कर सकते हैं डाइट प्लान?व्रत को आसान और हेल्दी बनाने के लिए आप अपने डाइट प्लान में कुछ आसान और प्रोटीन से भरपूर रेसिपीज शामिल कर सकते हैं. चलिए आपको नौ व्यंजन के बारे में बताते हैं, जिन्हें आप नवरात्रि के नौ दिनों में शामिल कर सकते हैं.इसे भी पढ़ें- चैत्र नवरात्रि पर 9 दिनों तक बनाएं ये 9 स्वादिष्ट डिश, भगवान के साथ पूरा परिवार हो जाएगा खुशइनको कर सकते हैं आप ट्राईशुरुआत करें पनीर टिक्की से, जो बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होती है. हल्के व्रत वाले मसालों के साथ बनी यह टिक्की शाम के नाश्ते के लिए एक बेहतरीन विकल्प है. वहीं, कुछ मीठा खाने का मन हो तो मखाना खीर ट्राई कर सकते हैं. दूध और मखाने से बनी यह खीर हल्की होने के साथ-साथ काफी संतोषजनक भी होती है. नाश्ते के लिए पनीर से भरी कुट्टू की चीला एक अच्छा विकल्प है, जो लंबे समय तक पेट भरा रखता है और धीरे-धीरे एनर्जी देता है. आप मखाना, मूंगफली और तिल से बना शेक भी ले सकते हैं, जो सुबह या दिन के बीच में एनर्जी बूस्ट देने का काम करता है.लंच के लिए ऑप्शनलंच या डिनर के लिए पनीर टिक्का स्वादिष्ट और हेल्दी ऑप्शन है. वहीं, मूंगफली चाट हल्की-फुल्की और ताजगी से भरपूर होती है, जो शाम की भूख को शांत करने में मदद करती है. पनीर भुर्जी भी एक आरामदायक और पेट भरने वाला व्यंजन है, जिसे व्रत वाली रोटी के साथ खाया जा सकता है. इसके अलावा आलू-पनीर की सब्जी एक संतुलित और पौष्टिक विकल्प है, जो शरीर को एनर्जी और प्रोटीन दोनों देता है. मखाना और सिंहाड़े के आटे से बनी रोटी भी घी में सेंककर खाई जा सकती है, जो स्वाद और सेहत दोनों के लिहाज से बेहतरीन है.इसे भी पढ़ें- Anjeer: अंजीर खरीदते वक्त क्या है उन्हें पहचानने का तरीका, जिससे भूलकर भी न हो गलती?Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.