रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने 18 मार्च को पेड प्रीव्यू में गदर मचा दिया. वहीं 19 मार्च को ये ऑफिशियली सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. फिल्म के बड़े पर्दे पर दस्तक देते ही ऐसा लग रहा है कि यह एक ऐतिहासिक सुनामी साबित होने वाली है. जहां ज़्यादातर फ़िल्मों को सुबह के शो के लिए दर्शकों को जगाने में काफ़ी मशक्कत करनी पड़ती है, वहीं रणवीर सिंह की इस रिवेंज सागा की दीवानगी ने दर्शकों को ऐसा क्रेजी कर दिया है कि थिएटर्स में अर्ली मॉर्निंग शोज भी दर्शकों से खचाखच भरे नजर आए. जो महामारी के बाद के दौर में शायद ही ऐसा कभी देखने को मिला हो. इसी के साथ इसने आते ही कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को धूल चटा दी है.कितना कर लिया ‘धुरंधर 2’ ने कलेक्शन? ‘धुरंधर 2’ ने पेड प्रीमियर शो में रिकॉर्ड तोड़ 43 करोड की कमाई कर इतिहास रच दिया है. वहीं अब रिलीज के पहले दिन भी ये बॉक्स ऑफिस पर सफलता की नई इबारत लिखने की तैयारी कर रही है. इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि दोपहर 1 बजे तक इस फिल्म ने 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. यह एक चौंकाने वाला आंकड़ा है, खासकर यह देखते हुए कि आज गुरुवार है, यानी वर्किंग डे है साथ ही नवरात्रि और गुड़ी पड़वा के जश्न और पूजा-पाठ भी चल रहे हैं. ऐसे में ! फिल्म की कमाई के अब तक जो नंबर सामने आए हैं, वे सचमुच हैरान कर देने वाले हैं.बता दें कि सैकनिल्क के आकंड़ों के मुताबिक ‘धुरंधर 2’ ने दोपहर 1 बजे तक 23.79 फीसदी का कलेक्शन कर डाला है.पेड प्रीव्यू के आंकड़े मिलाने के बाद इसकी भारत में पहले दिन की अभी तक की नेट कमाई 66.79 करोड़ हो चुकी है.धुरंधर 2 ने 10 बजे तक तक ही बना डाला था सबसे बड़ा रिकॉर्डधुरंधर 2 को सुबह 10 बजे तक की शानदार कलेक्शन कर डाला था. इसी के साथ इसने शाहरुख खान की 'पठान' के 57 करोड़ के कलेक्सन को मात देकर बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग का ताज अपने नाम कर लिया. ये कमाल धुरंधर 2 ने सुबह के शो में ही कर दिखाया था. अब शाम और रात के शो तो यकीनन ये फिल्म इतिहास रच देगी और भारतीय सिनेमा के कुछ सबसे बड़े ओपनिंग रिकॉर्ड्स के सिंहासन पर अपना कब्जा कर लेगी.बॉलीवुड की टॉप 10 स्पाई-थ्रिलर फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शनधुरंधर 2: 61 करोड़ ( सुबह 10 बजे तक जिसमें 44 करोड़ के पेड-प्रीव्यू शामिल हैं)पठान: 57 करोड़वॉर: 53.35 करोड़वॉर 2: 52.5 करोड़टाइगर 3: 44.5 करोड़टाइगर ज़िंदा है: 34.1 करोड़एक था टाइगर: 32.92 करोड़धुरंधर: 28.6 करोड़बैंग बैंग: 27.54 करोड़हॉलिडे: 12 करोड़