Ramadan 2026 28th Roza Sehri Iftar Time: माह-ए-रमजान का पाक और बरकतों वाला मुकद्दस महीना अपने अंतिम पड़ाव की ओर अब तेजी से बढ़ रहा है. इस बीच बुधवार 18 मार्च को रोजेदार रमजान महीने का 28वां रोजा रखेंगे. इस्लाम में रमजान के आखिरी दस दिनों को बेहद खास माना गया है, इसलिए इन दिनों में इबादत, दुआ और तिलावत का महत्व और बढ़ जाता है.खास बात यह रहेगी कि, जिस दिन अट्ठाईसवां रोजा रहेगा, उसी दिन इफ्तार के बाद शब-ए-कद्र या लैलातुल कद्र की 29वीं रात भी रहेगी. शब-ए-कद्र की रात को कुरान में हजार महीनों से बेहतर बताया गया है. बुधवार को इफ्तार के बाद मुसलमान शब-ए-कद्र की रात दुआ और इबादत में समय बिताएंगे.अट्ठाईसवें रोजा का महत्वकुरआने पाक के तेईसवें पारे की सूरह ‘सफ्फात’ की 75वीं आयत में भी अट्ठाईसवें रोजे का महत्व बताया गया है. इस आयत के अनुसार, अल्लाह का आदेश है कि, ‘और हमको नूह ने पुकारा सो हम खूब फरियाद सुनने वाले हैं.’ इस आयत की रोशनी में 28वें रोजा को बेहतर, दोजख से निजात वाला बताया गया है. बता दें कि, बुधवार 18 मार्च 2026 को रोजेदार रमजान महीने का 28वां रोजा रखेंगे. रमजान का महीना 29 या 30 दिनों का होता है. ऐसे में उम्मीद है कि, 28वें रोजे के बाद मुसलमान सिर्फ एक या दो रोजा रखेंगे और फिर रमजान का महीना खत्म हो जाएगा. यह महीना रोजेदारों को नेक, इबादत, सब्र, संयम सिखाता है. सभी रोजे की तरह ही अट्ठाईसनें रोजे पर भी रोजेदार सुबह सहरी के बाद पूरे दिन रोजा रखेंगे और सूर्यास्त के बाद शाम में इफ्तार किया जाएगा. इफ्तार करने के बाद तरावीह की नमाज के साथ-साथ लोग रात में नफ्ल नमाज और तिलावत में समय बिताएंगे. इस दिन शब-ए-कद्र की 29वीं रात रहेगी, इसलिए रातभर इबादत का दौर चलेगा.लेकिन रोजा मुकम्मल होने के लिए सही समय पर सहरी और इफ्तार करना बेहद जरूरी होता है. इसलिए रोजेदार जान लें दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, कानपुर, चैन्नई समेत अपने शहर के सहरी-इफ्तार का समय (18 March 2026 Sehri-Iftar Timing). शहर का नाम (City Name) सेहरी समय (18 March Sehri Timing) इफ्तार समय (18 March Iftar Timing)दिल्ली (Delhi)05:08 AM06:32 PMनोएडा (Noida)05:08 AM06:31 PMचेन्नई (Chennai)05:03 AM06:21 PMलखनऊ (Lucknow)04:55 AM06:18 PMपुणे (Pune)05:27 AM06:46 PMमुंबई (Mumbai)05:31 AM06:50 PMहैदराबाद (Hyderabad)05:09 AM06:28 PMकोलकाता (Kolkata) 04:27 AM05:48 PMपटना (Patna)04:37 AM05:59 PMभुवनेश्वर (Bhuvneshwar)04:39 AM05:58 PMजयपुर (Jaipur)05:15 AM06:38 PMइंदौर (Indore)05:17 AM06:38 PMबेंगलुरु (bengaluru)05:14 AM06:31 PMअहमदाबाद (Ahmadabad)05:30 AM06:51 PMसूरत (Surat)05:30 AM06:50 PMकानपुर (Kanpur)04:57 AM06:20 PMजम्मू (Jammu)05:14 AM06:41 PMचंडीगढ़ (Chandigarh)05:08 AM06:34 PMरांची (Ranchi)04:39 AM06:00 PMये भी पढ़ें: Shab e Qadr 2026: रमजान की सबसे मुकद्दस रात शब-ए-कद्र आज, क्यों कहते हैं इसे 'नाइट ऑफ पावर'Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.