IPL में सबसे धीमा शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज, जानें लिस्ट में कितने भारतीय शामिल

Wait 5 sec.

Slowest Centuries in IPL: टी20 क्रिकेट का अपना अलग रोमांच है और इंडियन प्रीमियर लीग ने इसे और भी रोमांच से भरपूर बनाया है. कोई टीम 20 ओवरों में ही 250 बना देती है तो एक बार यहां 262 का टारगेट भी चेज हो चुका है. ये सब चीजें अविश्वसनीय दिखाई पड़ती हैं. टी20 क्रिकेट में सब बहुत जल्दी-जल्दी होता है, लेकिन यहां भी कुछ ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने कछुए की चाल चलते हुए शतक लगाया. यहां देखी उन 5 खिलाड़ियों की लिस्ट, जिनके नाम इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे धीमा शतक लगाने का अनचाहा रिकॉर्ड है.IPL इतिहास के 5 सबसे धीमे शतकआईपीएल में सबसे धीमा शतक लगाने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से विराट कोहली और मनीष पांडे के नाम है. विराट ने 2024 सीजन में राजस्थान रॉयल्स के विरुद्ध 67 गेंदों में शतक पूरा किया था. इसका मतलब पारी की आधे से ज्यादा गेंद उन्होंने अकेले ही खेली थीं. वहीं मनीष पांडे भी 67 गेंदों में सेंचुरी पूरी करने का अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं. उनका यह शतक 2009 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ आया था.'मास्टर ब्लास्टर' सचिन तेंदुलकर भी इस लिस्ट में मौजूद हैं, जिन्होंने 2011 में कोच्चि टस्कर्स केरल के खिलाफ 66 गेंद में शतक लगाया था. IPL 2019 में केएल राहुल ने पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए शतक पूरा करने में 64 गेंद ली थीं. इस सूची में पांचवां स्थान अंबाती रायडू के पास है, जिन्होंने CSK के लिए बैटिंग करते हुए 62 गेंद में शतक पूरा किया था.67 गेंद - विराट कोहली - आईपीएल 202467 गेंद - मनीष पांडे - आईपीएल 200966 गेंद - सचिन तेंदुलकर - आईपीएल 201164 गेंद - केएल राहुल - आईपीएल 201962 गेंद - अंबाती रायडू - आईपीएल 2018इंडियन प्रीमियर लीग का सबसे धीमा शतक 67 गेंदों में आया है, जबकि सबसे तेज शतक क्रिस गेल ने 30 गेंदों में लगाया था. यही साबित करता है कि टी20 वाकई में अनिश्चितताओं का खेल है. यह भी गजब का संयोग है कि सबसे धीमा शतक लगाने वाले क्रिकेटरों की टॉप-5 लिस्ट में सभी भारतीय हैं.