लाइव शो में महिला डांसर को फेंकने पर भोजपुरी सिंगर धनंजय शर्मा ने दी सफाई, कहा- मुझे मारने की कोशिश की गई

Wait 5 sec.

भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर किया है. वीडियो में भोजपुरी सिंगर धनंजय शर्मा एक लाइव स्टेज शो के बीच एक महिला डांसर के साथ अभद्र व्यवहार करते नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है और कई लोग सिंगर की आलोचना कर रहे हैं. इस घटना ने एक बार फिर स्टेज शो के कलाकारों के व्यवहार पर सवाल खड़े कर दिए हैं.डांसर को उठाकर फेंकते दिखे सिंगर वायरल वीडियो में लाइव शो के समय धनंजय शर्मा स्टेज पर एक महिला डांसर को पकड़कर खींचते हुए आगे ले जाते हैं. इसी बीच स्टेज पर गिर जाती है और वहां से हटने की कोशिश करती है. लेकिन धनंजय डांसर को दोबारा पकड़ लेते हैं, उसे उठाते हैं और भीड़ की तरफ फेंक देते हैं. वहां मौजूद लोग तुरंत डांसर को संभालते हैं और जमीन पर उतार देते हैं. बाद में वह फिर से स्टेज पर लौट आती है. कार्यक्रम को होस्ट कर रही एंकर ने भी मंच से नाराजगी जताते हुए कहा कि किसी महिला के साथ ऐसा करना गलत है. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. कई यूजर्स ने इस घटना की निंदा की और सिंगर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.      View this post on Instagram           A post shared by India News HD (@indianewshd)     View this post on Instagram           A post shared by DjBittu Mairwa (@djbittu_mairwa)धनंजय ने दी सफाई अब इस पूरे मामले पर सिंगर धनंजय शर्मा ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि लोग घटना की पूरी सच्चाई नहीं जानते. स्टेज पर चल रहे गाने के समय डांसर के साथ धनंजय को टकराना था. लेकिन डांसर और वहां मौजूद कुछ लोगों ने उनके साथ बदतमीजी की. उन्हें धक्का देने और मारने की कोशिश की, जिसके कारण मंच पर स्थिति बिगड़ गई. उनका इरादा किसी महिला को भीड़ में फेंकने का नहीं था और यह सब गलती से हो गया. इसके अलावा सिंगर ने दावा किया कि वह जल्द ही इस पूरे मामले का पूरा वीडियो शेयर करेंगे ताकि सच्चाई सामने आ सके.