राजधानी में रविवार को अवकाश के दिन रसोई गैस की किल्लत के बीच प्रशासन के निर्देश भी बेअसर नजर आए। शहर की 50 प्रतिशत से अधिक गैस एजेंसियों पर ताले लटके रहे, जिससे सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।