इंदौर में गुरुवार देर रात हल्की बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। इसकी वजह से दिन का तापमान सामान्य से छह डिग्री कम रहा, जबकि रात का पारा भी तीन डिग्री लुढ़का। शहर में दिनभर धूप रहने के साथ ही तेज हवाएं चली।