नोरा फतेही कितनी शानदार डांसर हैं, इससे तो हर कोई वाकिफ है. उनके डांस मूव्स पर दुनियाभर के लोग फिदा हैं. ऐसे में नोरा ने एक बार फिर से तड़कते-भड़कते गाने के संग वापसी की है. हालांकि, उनके इस गाने पर जमकर कंट्रोवर्सी हो रही है.नोरा के लेटेस्ट सॉन्ग का नाम है सरके चुनर तेरी सरके.आपको बता दें ये गाना अपकमिंग फिल्म केडी:द डेविल का है. गाने के रिलीज होते ही बहुत बड़ी कंट्रोवर्सी लिरिक्स को लेकर शुरू हो चुकी है. सोशल मीडिया यूजर्स गाने के लिरिक्स को अश्लील बता रहे हैं.सॉन्ग का क्लिप वायरल होते मचा हंगामावहीं, बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर में से एक माने जाने वाले अरमान मलिक ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है.इस गाने को नोरा फतेही के साथ-साथ संजय दत्त पर भी फिल्माया गया है. 15 मार्च को इसे रिलीज किया गया था. जैसे ही इसका क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हंगामा मच गया.This showed up on my timeline and I had to replay it just to make sure I heard it right. Sad to see commercial songwriting hit a new low.. https://t.co/BMMABqblnW— ARMAAN ✦ (@ArmaanMalik22) March 16, 2026अरमान मलिक ने भी इस गाने के लिरिक्स की कड़ी आलोचना की. उन्होंने लिखा,'ये गाना मेरी टाइमलाइन पर दिखा और मैंने इसे रीप्ले किया, सिर्फ ये सुनिश्चित करने के लिए कि क्या मैं सही सुना या नहीं. दुख की बाच है कि कमर्शियल सॉन्ग राइटिंग का स्तर इतना गिर गया है.'गाने में नोरा को लहंगा चोली पहने हुए देखा जा रहा है, जिसमें उन्हें काफी पसंद किया गया. लेकिन, गाने के अश्लील बोल को लेकर हंगामा मच गया.आपको बता दें मंगली ने सरके चुनर तेरी सरके को गाया है और इसके बोल को रकीब आलम ने लिखा है.कौन सभ्य परिवार साथ बैठकर यह देख सकता है ❓बॉलीवुड से नैतिकता की अपेक्षा तो है ही नहीं परंतु सेंसर बोर्ड द्वारा अश्लीलता को लाइसेंस देना शर्मनाक है।यह मानसिक रोगी अपनी मनोविकृतियों से पीढ़ीयों को बर्बाद कर रहे हैं।हम इस गंदगी को समाज में फैलने नहीं देंगे,कार्यवाही हेतु नोटिस… pic.twitter.com/6CWRf2cujD— प्रियंक कानूनगो Priyank Kanoongo (@KanoongoPriyank) March 16, 2026अर्जुन जन्या ने इसका म्यूजिक दिया है. अरमान मलिक के अलावा नेशनल ह्यूमर राइट्स कमीशन के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने भी इस गाने पर अपनी नाराजगी को जाहिर किया है. उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा,'कौन सभ्य परिवार साथ बैठकर ये देख सकता है?बॉलीवुड में नैतिकता की अपेक्षा तो है ही नहीं परंतु सेंसर बोर्ड द्वारा अश्लीलता को लाइसेंस देना शर्मनाक है. ये मानसिक रोगी अपनी मनोविकृतियों से पीढ़ीयों को बर्बाद कर रहे हैं. हम इस गंदगी को समाज में फैलने नहीं देंगे, कार्यवाही हेतु नोटिस जारी कर रहे हैं.' हालांकि, आपको बता दें कि तमाम अलोचनाओं के बाद यूट्यूब पर गाने को फ्राइवेट कर दिया गया है.ये भी पढ़ें:-आंखों में आंसू लिए महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचीं धुरंधर की सिंगर जैस्मिन सैंडलस, चेहरे पर दिखा दर्द