नोरा फतेही-संजय दत्त के अश्लील गाने ‘सरके चुनर’ पर बढ़ता जा रहा बवाल, अब सूचना प्रसारण मंत्रालय को भेजी गई शिकायत

Wait 5 sec.

फिल्म ‘केडी द डेविल’ के एक गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' को काफी आलोचना झेलनी पड़ रही है. गाने के बोल अश्लील बताए जा रहे हैं. वहीं इसे लेकर दिल्ली हाई कोर्ट के वकील विनीत जिंदल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को शिकायत भेजी है. उन्होंने अनपी लिखित शिकायत में फिल्म के कथित अश्लील गाने पर रोक लगाने और उसे हटाने की मांग की है.वकील विनीत जिंदल का आरोप है कि फिल्म का यह गाना अश्लील और अभद्र है. जिससे समाज में गलत मैसेज जा सकता है.दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में भी शिकायत दर्जयह गाना अभिनेत्री नोरा फतेही और अभिनेता सजंय दत्त पर फिल्माया गया है. गाने के बोल गीतकार रकीब आलम ने लिखे हैं और फिल्म का निर्देशन प्रेम कर रहे हैं. वकील विनीत जिंदल ने इस मामले में दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में भी शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने मांग की है कि इस गाने को लेकर संजय दत्त, नोरा फतेही और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए.NHRC ने नोटिस किया जारीराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने भी  हाल ही में रिलीज़ हुए ‘केडी द डेविल’ के गाने 'सरके चुनर' में कथित तौर पर आपत्तिजनक और डबल मिनिंग वाले बोलों के इस्तेमाल को लेकर एक नोटिस जारी किया है.सिंगर अरमान मलिक ने भी इससे पहले सोशल मीडिया पर इस विवाद पर अपनी राय रखी थी और इस गाने को गीत-लेखन के क्षेत्र में "गिरावट की नई मिसाल" बताया था. क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी हरभजन सिंह ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जाकर इस गाने का कड़ा विरोध किया था, और नोरा फतेही व संजय दत्त को इस गाने का हिस्सा बनने के लिए आड़े हाथों लिया था. This showed up on my timeline and I had to replay it just to make sure I heard it right. Sad to see commercial songwriting hit a new low.. https://t.co/BMMABqblnW— ARMAAN ✦ (@ArmaanMalik22) March 16, 2026मेकर्स ने गाने को यूट्यूब से हटाया ‘केडी द डेविल’ के मेकर्स ने फिल्म के गाने में "अश्लील" बोल इस्तेमाल करने को लेकर तीखी आलोचना का सामना करने के बाद, विवादित सॉन्ग 'सरके चुनर तेरी सरके' को यूट्यूब से हटा दिया है.  रिलीज़ होने के तुरंत बाद ही यह गाना वायरल हो गया था, लेकिन जल्द ही दर्शकों के एक वर्ग से इसे आलोचना का सामना करना पड़ा है.गाने और फ़िल्म के बारे में‘केडी द डेविल’ के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' को मंगली ने गाया है, जिसके बोल रक़ीब आलम ने लिखे हैं और संगीत अर्जुन जान्या ने तैयार किया है. इस फ़िल्म में ध्रुव सर्जा, संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी और रेशमा नानाइया मुख्य भूमिकाओं में हैं. 1970 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित यह कहानी काली नाम के एक छोटे-मोटे अपराधी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अंडरवर्ल्ड की दुनिया में शामिल हो जाता है. यह फ़िल्म 30 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है.