'धुरंधर: द रिवेंज' को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है. हर कोई इस फिल्म का बेसब्री से थिएटर में रिलीज़ होने का इंतज़ार कर रहे हैं. 18 मार्च को फ़िल्म की पेड प्रीमियर स्क्रीनिंग के लिए पहले ही रिकॉर्ड तोड़ एडवांस बुकिंग हो चुकी है, जिससे ये तो साफ हो गया है कि इस गुरुवार को जब ये मच अवेटेड फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी, तो बॉक्स-ऑफिस पर तहलका मच सकता है. ट्रेड एनालिस्टों तो ये भविष्यवाणी भी कर रहे हैं कि 'धुरंधर 2' अब बॉलीवुड के इतिहास में सबसे बड़ी ओपनिंग डे और वीकेंड वाली फ़िल्म बन सकती है. इन सबके बीच ये भी रूमर्स फैले हुए हैं कि 'धुरंधर: द रिवेंज' के बाद इसका तीसरा पार्ट भी आएगा. 'धुरंधर द रिवेंज' के बाद आएगी 'धुरंधर 3'? 'वैरायटी' के अनुसार, जियो स्टूडियो ने आदित्य धर को 'धुरंधर 3' पर काम शुरू करने के लिए कहा है. खबरों के मुताबिक, स्टूडियो को इस फ्रैंचाइज़ी को एक बड़े सिनेमैटिक यूनिवर्स में फैलाने को लेकर काफी संभावना दिख रही है, हालांकि यह अभी भी पक्का नहीं है कि आदित्य धर इस आइडिया के साथ आगे बढ़ने के लिए अभी तैयार हैं या नहीं. इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि धुरंधर फ्रैंचाइज़ी अपनी आने वाली अगली कड़ी से भी आगे आसानी से बढ़ सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने बताया, "यह एक ऐसा सब्जेक्ट है जिसके कई हिस्से बनाए जा सकते हैं. धुरंधर ने जो धूम मचाई है और उसकी अगली कड़ी को लेकर जो ज़बरदस्त चर्चा है, उसे देखते हुए तीसरे हिस्से से इनकार नहीं किया जा सकता."रिपोर्ट के मुताबिक आदित्य धर के पास तीसरे चैप्टर को लेकर एक आइडिया तो है, लेकिन वह अभी इस बारे में पक्का कुछ नहीं कह रहे हैं. फिलहाल, जियो स्टूजियो इस मौके को हाथ से जाने नहीं देना चाहता और उसने आदित्य धर से कहा है कि वह कम से कम 'धुरंधर: द रिवेंज' में एक पोस्ट-क्रेडिट टीज़ ज़रूर डालें, ताकि तीसरी फ़िल्म की पॉसिबिलिटी का हिंट देकर दर्शकों की एक्साइटमेंट को बनाए रखा जा सके.आदित्य धर 'धुरंधर 3' बनाने में हैं इंटरेस्टेड? वहीं रिपोर्ट के मुताबिक एक और सूत्र का कहना है कि भले ही स्टूडियो की दिलचस्पी के चलते धुरंधर 3 की घोषणा कर दी जाए, लेकिन सिर्फ़ इसी बात से यह पक्का नहीं हो जाता कि फिल्म की शूटिंग असल में शुरू हो पाएगी. रिपोर्ट के मुताबिक आदित्य धर आम तौर पर फैंचाइजी के तय फ़ॉर्मूलों पर चलने से बचते हैं और हर प्रोजेक्ट में नए आइडियाज़ के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद करते हैं.धुरंधर पर ढाई साल से ज़्यादा समय देने के बाद, फ़िल्ममेकर कथित तौर पर उसी कहानी को तुरंत आगे बढ़ाने के बजाय, एक बिल्कुल ही अलग सिनेमाई दुनिया को एक्सप्लोर करने में इंटरेस्टेड हैं. रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने आगे बताया कि आदित्य धर एक कंवेंशनल फ़िल्म यूनिवर्स बनाने को लेकर बहुत ज़्यादा एक्साइटेड नहीं हैं, क्योंकि उन्हें एक ही ट्रेंड को दोहराना क्रिएटिवली लिमिटेड करने वाला लगता है.जियो स्टूडियो की अगली फिल्म करेंगे आदित्य धर'धुरंधर' इसलिए सफल रही क्योंकि इसने वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स और फेमस साउथ इंडियन एक्शन फिल्मों के आम फ़ॉर्मूले को तोड़ दिया. हो सकता है कि धर खुद को उसी ट्रेंड में फंसाना न चाहें, जिसे उन्होंने चुनौती दी थी. हालांकि धुरंधर 3 बने या न बने, आदित्य धर पहले ही जियो स्टूडियोज के लिए अपनी अगली फीचर फिल्म डायरेक्ट करने का कमिटमेंट दे चुके हैं..