रेलवे मुंबई-समस्तीपुर और पुणे-गाजीपुर के मध्य समर स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगा। दोनों ट्रेनें पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर एवं सतना स्टेशन से होकर गुजरेंगी। एलटीटी-समस्तीपुर के बीच चलने वाली ट्रेन पूर्णतः वातानुकूलित होगी।