रेलवे की समर सौगात... पुणे-गाजीपुर समर स्पेशल ट्रेन का एलान, इटारसी और सतना होकर गुजरेगी

Wait 5 sec.

गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पुणे से गाजीपुर सिटी के बीच द्वि-साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन का सीधा लाभ भोपाल, इटारसी और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को मिलेगा, क्योंकि यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी।