‘धुरंधर 2’ में लौट रहा है रहमान डकैत, अक्षय खन्ना के रोल को लेकर आया ये बड़ा अपडेट

Wait 5 sec.

दिसंबर 2025 में आई फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म में अक्षय खन्ना रहमान डकैत के रोल में थे. उन्होंने इस रोल में जान डाल दी थी. फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, पर अक्षय खन्ना पूरी लाइमलाइट ले गए थे. धुरंधर में उनके कैरेक्टर की मौत हो गई थी. धुरंधर 2 में होंगे अक्षय खन्ना!अब फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज हो रहा है. फिल्म का 18 मार्च को पेड़ प्रिव्यू है और 19 मार्च को फिल्म रिलीज हो रही है. फिल्म में अक्षय खन्ना की एंट्री को लेकर भी कई खबरें आ रही हैं. कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय खन्ना फिल्म में नजर आ सकते हैं. सीक्वल में वो फ्लैशबैक सीक्वेंस में दिखेंगे. डायरेक्टर आदित्य धर ने फिल्म में अक्षय की वापसी को प्राथमिकता दी है. क्योंकि पहले पार्ट में अक्षय खन्ना की परफॉर्मेंस को बहुत पसंद किया गया था.वहीं कुछ रिपोर्ट्स में लिखा गया कि भले ही अक्षय खन्ना सीक्वल का हिस्सा न हों लेकिन उनकी अपीरियंस फ्लैशबैक तक सीमित होगी. अक्षय के नए सीन शूट नहीं किए गए हैं, क्योंकि उनका हिस्सा पहले ही शूट कर लिया गया था. बता दें कि मेकर्स ने सीक्वल में उनकी एंट्री को लेकर अभी तक ऑफिशियली कंफर्मेशन नहीं दी है. हालांकि, अक्षय खन्ना की एंट्री फिल्म के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है.इस फिल्म में रणवीर सिंह हमजा और जसकीरत सिंह रंगी के रोल में होंगे. फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन जैसे स्टार्स होंगे. फिल्म को आदित्य धर ने बनाया है. फिल्म की जबरदस्त एडवांस बुकिंग हो रही है. फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने की उम्मीदें हैं. एक्टर राम गोपाल वर्मा ने फिल्म 'धुरंधर 2' देख ली है. उन्होंने फिल्म का रिव्यू किया और फिल्म को शानदार बताया. उन्होंने कहा कि डायरेक्टर शब्द की स्पेलिंग आदित्य धर के नाम से शुरू होगी. स्टीवन स्पीलबर्ग और क्रिस्टोफर नोलन जैसे दिग्गज फिल्ममेकर्स को फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखना चाहिए.