'धुरंधर 2' में एक्टर विक्रम भांबरी भी नजर आने वाले हैं. उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद आदित्य धर ने रणवीर सिंह को एक बात कही थी. शूटिंग के आखिरी दिन आदित्य धर ने रणवीर सिंह की तारीफ की. आदित्य धर ने की रणवीर की तारीफआदित्य ने रणवीर से कहा, 'रणवीर तुमने इस फिल्म में लाइफटाइम अचीवमेंट जैसी परफॉर्मेंस दी है. मेरी बात याद रखना.' फिर विक्रम ने कहा,'हम आदित्य धर की बात से सहमत हैं. रणवीर सिंह ने अपनी परफॉर्मेंस से अलग ही लेवल का असर छोड़ा है. रणवीर ने खुद को देश के बेहतरीन एक्टर्स के तौर पर स्टैब्लिश किया है.'रणवीर सिहं ने की थी विक्रम की मददइसके अलावा विक्रम आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि रणवीर ने से पर उनकी मदद की थी. विक्रम ने बताया, 'फिल्म की शूटिंग के वक्त मेरे पैर में चोट लग गई थी. मैंने किसी को बताया नहीं और शूट करता रहा और फिर जमीन पर गिर गया. जब मैं गिरा तो रणवीर सिंह मेरी तरफ भागे. मुझे उठाया. उन्होंने कहा कि ये बहुत दर्दनाक होता है. मैं जानता हूं इसके बारे में. मेरी पत्नी को भी इसी तरह का दर्द झेल चुकी हैं. उन्होंने भी किसी को इसके बारे में बताया नहीं था.''धुरंधर 2' के पेड प्रिव्यूज 18 मार्च से 5 बजे से शुरू होंगे. फिल्म के ओपनिंग डे पर 200 करोड़ की कमाई करने की खबरें हैं. फिल्म जवान जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ देगी. हालांकि, फिल्म को पुष्पा 2, बाहुबली 2 और आरआरआर का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई करनी होगी. फिल्म में रणवीर सिंह हमजा और जसकीरत सिंह रंगी के रोल में होंगे. वो फिल्म में लीड रोल में हैं और फिल्म को आदित्य धर ने बनाया है. रणवीर सिंह फिल्म में इंडियन स्पाई बने हैं. फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन जैसे स्टार्स नजर आएंगे.