एक्ट्रेस रत्ना पाठक कल,18 मार्च को अपना 69वां, बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली हैं. वो एक शानदार एक्ट्रेस हैं. उन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं. एक्ट्रेस एक्टिंग के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रही. उनकी लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. आइए जानते हैं कि एक्टर नसीरुद्दीन शाह से उनकी पहली मुलाकात कब हुई थी. नसीरुद्दीन शाह से पहली बार कब मिली थी रत्ना पाठक रत्ना पाठक और नसीरुद्दीन शाह की पहली मुलाकात एक थिएटर प्ले के दौरान हुई थी. रत्ना पाठक भी नसीरुद्दीन शाह की तरह थिएटर ये प्यार हैं. जिस वक्त दोनों के प्यार की शुरुआत हुई थी, उस टाइम नसीरुद्दीन पहले से मैरिड थे. दरअसल, नसीरुद्दीन शाह ने 19 साल की उम्र में पहली शादी एएमयू की एक मेडिकल स्टूडेंट के साथ की थी. हालांकि, ये भी एक लव मैरिज थी लेकिन दोनों शादी नहीं चली और दोनों ने अलग रहना शुरू कर दिया था.शादी से पहले लिव इन में रहे थेबता दें, नसीरुद्दीन शाह पत्नी से अलग रहते थे लेकिन उनका तलाक नहीं हुआ था. इसी दौर में उनकी मुलाकात FTII की स्टूडेंट रत्ना पाठक शाह से हुई. दोनों पहली बार प्ले संभोग से संन्यास तक की रिहर्सल में मिले थे. दोंनों के बीच इतना प्यार बढ़ गया था, कि कपल ने लिव इन में रहना शुरु कर दिया था. दोंनों 7 साल तक बिना शादी किए एक साथ रहे थे.एक इंटरव्यू के दौरान रत्ना पाठक शाह ने अपनी लव स्टोरी के बारे में खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया कि मेरे और नसीर के बीच चीजें बहुत तेजी से बदली थीं. पहले दिन हम सिर्फ दोस्त थे और अगले ही दिन हम दोनों एकसाथ अलग-अलग जगहों पर जाने लगे. 1 अप्रैल 1982 को रत्ना पाठक की मां के घर पर नसीरुद्दीन और रत्ना पाठक ने शादी रचाई थी. इस शादी में दोनों के सिर्फ करीबी लोग ही मौजूद रहे थे. दोंनों की उम्र नें 13 साल के फासला है. रत्ना पाठक और नसीरुद्दीन शाह के दो बेटे हैं इमाद और विवान.