Vrishabh Weekly Horoscope 22-28 March 2026: वृषभ वालों को बिजनेस बढ़ाने से पहले सावधानी रखनी होगी, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Wait 5 sec.

Vrishabh Weekly Horoscope 2026 (22 to 28 March 2026): मार्च 2026 का यह नया सप्ताह 22 से 28 मार्च का समय वृषभ राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक व प्रेम जीवन और सेहत आदि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा. वृषभ राशि वाले यहां पढ़ें अपना पूरा साप्ताहिक राशिफल.वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है. व्यापार में फायदा होगा.बाजार में फंसा पैसा अप्रत्याशित रूप से आपको मिलेगा.इस दौरान आपके जीवन में कुछ ऐसे अवसर आ सकते हैं जो पहली नजर में छोटे लगें, लेकिन आगे चलकर बड़े लाभ देने वाले साबित हो सकते हैं.पूर्व में किया गया निवेश आपको धन लाभ दिलाएगा हालांकि व्यापार में विस्तार की योजना बना रहे हैं या निवेश का सोच रहे हैं तो सावधानी के साथ आगे बढ़ें.किसी विशेषज्ञ की मदद ले सकते हैं. संपत्ति लाभ के आसार हैं.स सप्ताह धन का प्रवाह सामान्य रहेगा, लेकिन खर्चों में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है, खासकर घर-परिवार या जरूरी जरूरतों पर. इसलिए बजट बनाकर चलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.परिवार के साथ संबंध सामान्य रहेंगे और घर का माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा, जिससे मानसिक सुकून मिलेगा.करियर में आ रहीं अड़चनों से छुटकारा मिलेगा. आपको अपनी परेशानियों का समाधान मिलेगा.जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान दे सकता है हालांकि सप्ताह के मध्य के बाद कोई छोटा आर्थिक लाभ मिलने की संभावना भी बनती दिख रही है.यह समय अपनी रणनीति मजबूत करने और भविष्य की योजना बनाने के लिए बेहतर रहेगा. धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी.योग, ध्यान या हल्की एक्सरसाइज आपके लिए काफी लाभदायक साबित होगी.अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है. प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी. यात्रा पर जा सकते हैं.शारीरिक रूप से आप ठीक रहेंगे, लेकिन मानसिक तनाव या थकान महसूस हो सकती है. काम और आराम के बीच संतुलन बनाना जरूरी है, वरना ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है.यह सप्ताह वृषभ राशि वालों के लिए स्थिरता और समझदारी से आगे बढ़ने का संकेत देता है. अगर आप धैर्य बनाए रखते हैं और जल्दबाजी से बचते हैं, तो आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम जरूर देखने को मिलेंगे.Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि की अष्टमी-नवमी कब ? जानें डेट, पूजा मुहूर्त, कन्या पूजन किस दिन होगाDisclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.