जिले में दो दिन से मौसम में बदलाव आया हुआ है। आसमान पर काले बादलों की आवाजाही हो रही है। गुरुवार शाम को अचानक मुलताई क्षेत्र में मौसम ने करवट ली और तेज वर्षा के साथ हुई ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी।