'फना' में आमिर खान को लेकर श्योर नहीं थे आदित्य चोपड़ा, कहा था- वो टाइम पास करेगा

Wait 5 sec.

आमिर खान की फिल्म 'फना' को फैंस ने बहुत पसंद किया था. फिल्म सुपरहिट हुई थी. इस फिल्म में आमिर खान और काजोल लीड रोल में थे. फिल्म को कुणाल कोहली ने डायरेक्ट किया था. अब कुणाल ने फिल्म को लेकर बात की है.उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा, 'ये दुख की बात है कि हीरो और प्रोड्यूसर ऐसे सबजेक्ट पर बात करने कतरा रहे हैं जो बोल्ड और अलग हैं. 'फना' में हीरो, हीरो नहीं है, वो एक विलेन है. ये एक आतंकवादी की लव स्टोरी है. उसे उसी महिला ने गोली मारकर मार डाला जिससे वो प्यार करता था. वो महिला भी उससे प्यार करती थी.'आमिर को लेकर श्योर नहीं थे आदित्यडायरेक्टर ने बताया कि वो फिल्म के लिए आमिर खान को अप्रोच करना चाहते थे. हालांकि, प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा इसके लिए श्योर नहीं थे. डायरेक्टर ने बताया, 'जब मैं आमिर खान के पास जाना चाहता था तो प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा ने इसके लिए श्योर नहीं थे. उन्होंने कहा था अरे यार, वो टाइम पास करेगा. तुझे अपनी गोद में बैठाएगा 6 महीने के लिए, फिर नहीं करेगा. बहुत टाइम बर्बाद होगा. तुम्हें टाइम बर्बाद करना है तो तुम करो. अच्छा, तुम्हारी एक पिक्चर हिट हो गई है तुम्हें आमिर खान चाहिए? मैंने कहा था कि मैं पहली फिल्म में भी उन्हें ही चाहता था. जब पहली फिल्म में मुझे ऋतिक रोशन मिल गए तो अब मैं आमिर खान के पास क्यों न जाऊं?'आमिर खान ने किए थे सवालआगे उन्होंने बताया, 'आमिर ने एक हफ्ते में कहानी सुन ली थी. उन्होंने मुझे स्क्रिप्ट को इंग्लिश की बजाय उर्दू में लिखने के लिए कहा था. मैंने एक हफ्ते के अंदर ड्राफ्ट खत्म किया. लेकिन आमिर के पास 2 हफ्ते के बाद गया. मैं नहीं चाहता था कि उन्हें लगे कि मैंने एक हफ्ते में डायलॉग लिख लिए. उन्होंने मुझसे बहुत सवाल किए कि मैं फिल्म डायरेक्ट करने के लिए ठीक हूं या नहीं क्योंकि मैंने ऐसा कुछ पहले डायरेक्ट नहीं किया था. उन्होंने आदित्य से कहा कि आप इसे क्यों डायरेक्ट नहीं कर रहे हो?तो आदित्य ने कहा कि क्योंकि मुझे नहीं लगता कि कुणाल से बेहतर और कोई नहीं कर सकता है.'