केदारनाथ में सारा अली खान की एंट्री पर रोक, इस वजह से देना होगा एफिडेविट!

Wait 5 sec.

चारधाम यात्रा 2026 से पहले उत्तराखंड में धार्मिक आस्था और परंपराओं को लेकर एक बड़ा मुद्दा सामने आया है. बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने 10 मार्च को आयोजित बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए केदारनाथ, बद्रीनाथ समेत 47 मंदिरों में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने की सिफारिश की है. यह प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया है, जहां इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा.समिति का कहना है कि यह निर्णय मंदिरों की पवित्रता और सनातन परंपराओं को बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है. बीकेटीसी के अनुसार, चारधाम यात्रा केवल पर्यटन नहीं बल्कि आस्था और धार्मिक नियमों से जुड़ी एक पवित्र यात्रा है, जिसमें परंपराओं का पालन जरूरी है.केदारनाथ आने के लिए सारा अली खान को देना होगा एफिडेविटइस बीच यह मामला तब और सुर्खियों में आ गया जब बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान का नाम चर्चा में आया. बता दें सारा अली खान सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी है, वो मुस्लिम होकर हिंदुओं के धर्म को भी मानती है. एक्ट्रेस हर साल केदारनाथ नाथ और बद्रीनाथ के दर्शन करने जाती है.वहीं, जानकारी के मुताबिक, यदि सारा अली खान केदारनाथ मंदिर में दर्शन के लिए आती हैं, तो उन्हें एक शपथ पत्र (एफिडेविट) देना होगा. इस एफिडेविट के आधार पर ही उन्हें सनातनी मानते हुए मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी जा सकती है. इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.चारधाम यात्रा 2026 को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है. यात्रा शुरू होने से पहले ही 6 लाख से अधिक लोग पंजीकरण करा चुके हैं, जिससे इस बार रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है. हालांकि, इस तरह के प्रस्तावों ने यात्रा को लेकर संवेदनशीलता भी बढ़ा दी है.अब इस पूरे मामले पर सबकी नजरें राज्य सरकार के फैसले पर टिकी हैं. सरकार ही तय करेगी कि धार्मक परंपराओं और सामाजिक संतुलन के बीच किस तरह से संतुलन बनाते हुए चारधाम यात्रा 2026 का संचालन किया जाएगा.