OTT Platform Under Examination: अगर आप OTT प्लेटफॉर्म्स पर वेब सीरीज और मूवीज आदि देखते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है. लगभग 15 OTT प्लेटफॉर्म्स पर सरकार की नजर है. इन पर दिखाए जा रहे गैर-कानूनी और ऑब्जेक्शनेबल कंटेट पर सरकार नजर रखे हुए हैं और जल्द ही इन्हें ब्लॉक किया जा सकता है. बता दें कि सरकार ने समय-समय पर अश्लील और दूसरे आपत्तिजनक कंटेट के कारण कई प्लेटफॉर्म्स को बैन किया है.अश्लील कंटेट वाले प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ लगातार हो रही है कार्रवाईकम्युनिकेशन और इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी पर बनी संसद की स्टैंडिंग कमेटी की रिपोर्ट के मुताबिक, 15 OTT प्लेटफॉर्म्स की निगरानी की जा रही है. मिनिस्ट्री ऑफ इंफोर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग (MIB) ने पैनल को बताया है कि शुरुआत में सरकार ने 25 OTT प्लेटफॉर्म्स को बैन किया था. उसके बाद 18 और प्लेटफॉर्म्स बैन किए गए और अब 10-15 और प्लेटफॉर्म्स की जांच चल रही है और लगातार ब्लॉक करने के ऑर्डर इश्यू किए जा रहे हैं. फरवरी में ही सरकार ने MoodXVIP, Koyal Playpro, Digi Movieplex, Feel और Jugnu समेत 5 प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक किया था. ये अश्लील कंटेट स्ट्रीम कर रहे थे.पिछले साल भी ब्लॉक किए गए थे OTT प्लेटफॉर्म्सबता दें कि पिछले कुछ समय से सरकार लगातार गैर-कानूनी कंटेट दिखाने वाले प्लेटफॉर्म के खिलाफ कार्रवाई करती आ रही है. पिछले साल ऐसे ही मामलों में 25 ऐप्स को बैन किया गया था, जिसमें ULLU जैसी कई पॉपुलर सर्विसेस शामिल थी.देश में तेजी से बढ़ रही है OTT यूजर्स की संख्यापिछले कुछ सालों से भारत में डिजिटल स्ट्रीमिंग तेजी से बढ़ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में 60 करोड़ से अधिक लोग OTT प्लेटफॉर्म्स यूज करते हैं. इनमें से करीब 15 करोड़ पेड सब्सक्राइर हैं. डिजिटल स्ट्रीमिंग बढ़ने के कारण अब टीवी देखने वाले लोग कम रहे गए हैं. अब केवल 25 प्रतिशत लोग ही एंटरटेनमेंट के लिए ट्रेडिशनल टीवी पर डिपेंड हैं.ये भी पढ़ें-सैमसंग ने बंद कर दिया अपना सबसे महंगा फोन, जानिए सॉलिड बिक्री के बावजूद क्यों लिया यह फैसला