4 शब्दों में बयां किया प्यार, कुलदीप यादव ने शादी के बाद शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

Wait 5 sec.

भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने हाल ही में अपनी शादी के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की, जो तेजी से वायरल हो रही है. कुलदीप ने अपनी पत्नी वंशिका चड्ढा के साथ शादी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं और सिर्फ चार शब्दों में अपने प्यार का इजहार किया है. कुलदीप ने इंस्टाग्राम पर 6 तस्वीरें पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा- “Our Forever begins now, 14.03.2026”. यह छोटा लेकिन क्यूट कैप्शन फैंस को काफी पसंद आ रहा है.मसूरी में हुई शाही शादीकुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा की शादी 14 मार्च 2026 को उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी में स्थित वेलकमहोटल द सवॉय में हुई. यह एक प्राइवेट लेकिन शानदार समारोह था, जिसमें परिवार और करीबी दोस्तों ने हिस्सा लिया. पोस्ट की गई शादी की तस्वीरों में वरमाला और सिंदूर जैसे खास पलों को कैद किया गया, जो फैंस के बीच काफी पसंद किए जा रहे हैं.     View this post on Instagram           A post shared by Kuldeep yadav 🇮🇳 (@kuldeep_18) क्रिकेट सितारों ने बढ़ाई रौनकइस खास मौके पर कई क्रिकेटर भी शामिल हुए. रिंकु सिंह, युजवेंद्र चहल, तिलक वर्मा और सुरेश रैना जैसे खिलाड़ी इस शादी में नजर आए. इन सभी ने कपल के साथ इस खास दिन को सेलिब्रेट किया और सोशल मीडिया पर भी उन्हें शुभकामनाएं दीं.लखनऊ में हुआ भव्य रिसेप्शनशादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ में एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम द सेंट्रम होटल में रखा गया था, जिसमें कई खास मेहमान शामिल हुए. इस रिसेप्शन में भी कपल का शानदार अंदाज देखने को मिला.बचपन की दोस्ती बनी जीवनसाथीकुलदीप और वंशिका की कहानी भी काफी दिलचस्प है. दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं और कानपुर में एक-दूसरे के करीब रहते थे. वंशिका चड्ढा एलआईसी में एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर हैं और जून 2025 में दोनों ने लखनऊ में सगाई की थी. इसके बाद अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं.कुलदीप यादव की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. फैंस इस नई जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं.  यह भी पढ़ेंकुलदीप-वंशिका को आशीर्वाद देने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, ग्रैंड रिसेप्शन में परोसा गया शुद्ध शाकाहारी खाना'क्या सुनील गावस्कर ने कमेंट्री का बहिष्कार किया?', पाकिस्तान मूल के खिलाड़ी ने भारतीय दिग्गज पर साधा निशाना