'बाहुबली को टक्कर देने वाली फिल्म है ये, गाने-एक्शन सब जबरदस्त' 'धुरंधर 2' देखकर क्या बोली दिल्ली की पब्लिक, जानें

Wait 5 sec.

रणवीर सिंह और आदित्य धर की मचअवेटेड फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर दर्शक बहुत ज्यादा उत्साहित थे, जिसकी झलक सिनेमाघरों में साफ देखने को मिल रही है. रिलीज के पहले दिन ही दिल्ली के सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ देखने को मिली. इसी बीच कई दर्शकों ने एबीपी न्यूज से बातचीत में फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है.सेकंड हाफ ने लगाए चार चांद INOX जनकपुरी, दिल्ली में फर्स्ट शो देखने आए कई दर्शकों ने इसकी जमकर तारीफ की है. फर्स्ट डे, फर्स्ट शो को लेकर उनमें जबरदस्त क्रेज दिखा और सभी ने अपनी शानदार प्रतिक्रिया दी है. वहीं एक दर्शक कृष्णा खन्ना ने कहा कि 'मूवी बहुत बढ़िया थी. जो फर्स्ट हाफ था फिल्म का वो बेस्ट था और सेकंड हाफ ने चार चांद लगा दिए. फिल्म की स्टार्टिंग ही बहुत शानदार थी और जो 'आरी आरी' गाना था वो तो बेस्ट था. रणवीर सिंह के अलावा मेजर इकबाल यानी अर्जुन रामपाल का किरदार भी बहुत अच्छा था. मैं फिल्म को 5 में से 4.7 स्टार देना चाहूंगा.'बाहुबली को मिल रही है टक्कर वहीं दूसरे दर्शक ने कहा, 'ये फिल्म बाहुबली को टक्कर दे रहा है. फिल्म को देखने के समय बिलकुल भी बोर नहीं हुए, पता ही नहीं चला कब फिल्म खत्म हो गई. फिल्म के सीन्स, गाने, एक्शन सब कुछ बहुत जबरदस्त था. मैं फिल्म को 4.5 स्टार दूंगा.'अर्जुन रामपाल के किरदार ने किया इंप्रेस इसके अलावा एक और दर्शक लक्ष्मी ने बताया कि फिल्म देखकर मजा ही आ गया. रहमान डकैत के बाद संजय दत्त और अर्जुन रामपाल ने खतरनाक विलेन का किरदार निभाया है. फिल्म में पार्ट 3 का इशारा तो नहीं है, लेकिन हो सकता है. रहमान डकैत नहीं थे, तो थोड़ा उन्हें मिस किया हमने, लेकिन अर्जुन रामपाल की फाइटिंग सीन बहुत पसंद आई.'2 बजे तक हुई इतनी कमाई बता दें, बीते साल दिसंबर में रिलीज हुई 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े थे, जिसके बाद दूसरे पार्ट को लेकर बहुत ज्यादा उम्मीदें थी. हालांकि दर्शकों से मिली प्रतिक्रिया के बाद ये साफ है कि सभी ने इसे बहुत पसंद किया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में 2 बजे तक 32.23 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. शाम तक इसके आंकड़े और बढ़ने की उम्मीद है. फिल्म की कमाई को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह जल्द ही 100 करोड़ी क्लब में जगह बना लेगी.