साउथ स्टार पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' ने 'धुरंधर '2 के साथ क्लैश के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. साउथ बेल्ट में ये फिल्म बंपर कमाई कर रही है और 'धुरंधर 2' की कमाई को बड़ा नुकसान पहुंचाया है.'उस्ताद भगत सिंह' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शनतेलुगू में रिलीज हुई 'उस्ताद भगत सिंह' ने दोपहर 4 बजे तक 14 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर चुकी हैं. वहीं, 'धुरंधर 2' भी तेलुगु में रिलीज हुई है लेकिन साउथ बेल्ट में इसका कलेक्शन बेहद कम है. दोपहर 4 बजे तक धुरंधर 2 का तेलुगु वर्जन सिर्फ 1.21 करोड़ ही कमा पाई है.'धुरंधर 2' का कन्नड़ वर्जन 4 बजे तक 6 लाख, मलयालम तीन लाख, तमिल 60 लाख और तेलुगु वर्जन ने 1.21 करोड़ की कमाई की है. फाइनल आंकड़े रात 10 बजे आएंगे. बता दें कि धुरंधर 2 का तेलुगू वर्जन कई थिएटर्स में रिलीज ही नहीं हुआ है. View this post on Instagram A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)ऑक्यूपेंसीहैदराबाद में 'उस्ताद भगत सिंह' इस फिल्म के 754 शोज चल रहे हैं. सैकनिल्क के मुताबिक, मॉर्निंग शोज में इसकी ऑक्यूपेंसी 82.0% दर्ज की गई है. वहीं हैदराबाद में धुरंधर 2 तेलुगू (2D) के 83 शोज है. इसकी ऑक्यूपेंसी 56.0% दर्ज की गई है.'धुरंधर 2' की वजह से निराश हुए तेलुगु दर्शक'धुरंधर 2' के कम कमाई की वजह उसके मेकर्स ही हैं जो समय से फिल्म को थिएटर तक नहीं पहुंचा पाए. पहले तो 18 मार्च को होने वाले 'पेड प्रीमियर' रद्द कर दिए गए और उसके बाद आज भी तेलुगु सहित अन्य डब वर्जन समय से रिलीज नहीं हो पाए. लोग इस बात से भी हैरान हैं कि मेकर्स की तरफ से इसे लेकर अब तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट भी नहीं आया है. बता दें कि फिल्म को आदित्य धर ने बनाया है. फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन जैसे स्टार्स भी अहम रोल में हैं. फिल्म में खतरनाक एक्शन देखने को मिला है. फिल्म को लोग मास्टरपीस बता रहे हैं.