Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 की दिव्य शुरुआत हो चुकी है. देशभर में माता दुर्गा की पूजा-अर्चना का दिव्य वातावरण बना हुआ है. ये नौ दिन भक्तों के लिए काफी खास होते हैं, जहां वे व्रत, साधना और भक्ति के जरिए देवी को खुश करने की कोशिश करते हैं.Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में पढ़ें माता के 18 मंत्र, दुर्गासप्तशती पाठ करने के समान मिलता है फललेकिन इस दौरान कुछ ऐसी चीजें भी हैं, जिन्हें खरीदने से बचने की सलाह दी जाती है. धार्मिक मान्यता यह है कि, इन वस्तुओं की खरीदारी नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है और पूजा का पूर्ण फल नहीं मिल पाता है. नवरात्रि के दौरान सात्विकता, शुद्धता और संयम का पालन करना बेहद जरूरी है. इसलिए इस दौरान जीवनशैली से लेकर खान-पान और खरीदारी तक सावधानी बरतने की जरूरत है. नवरात्रि में किन चीजों को खरीदने से परहेज करें?चमड़े (लेदर) से बनी वस्तुएं, जिसमें बेल्ट, जूते, पर्स जैसी चीजें शामिल हैं, इसलिए इन्हें खरीदना या इस्तेमाल करना धार्मिक नजरिए से अशुभ माना जाता है. काले रंग की वस्तुएं- काला रंग नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है, जबकि नवरात्रि में लाल, पीला और नारंगी रंग शुभ होते हैं. नुकीली या धारदार वस्तुएं- चाकू, कैंची या लोहे के भारी सामान खरीदने से बचना चाहिए, ये घर में नकारात्मक ऊर्जा लाने का काम करते हैं. शराब और मांसहारी पदार्थ- नवरात्रि के दौरान सात्विकता का पालन करना चाहिए. इस दौरान ऐसा भोजन करें जो सात्विक होने के साथ पोष्टिकता से भरा हो. शराब या मांस का सेवन नहीं करना चाहिए. धार्मिक नजरिए से इन पदार्थों का सेवन करना अशुभ माना जाता है.अनावश्यक खर्च- इस दौरान किसी भी तरह के दिखावे या फालतू खरीदारी से बचना चाहिए, क्योंकि नवरात्रि साधना और संयम का त्योहार है. नवरात्रि के दौरान इन छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना सही नहीं माना जाता है. हालांकि ये सभी नियम धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिनमें क्षेत्र के अनुसार बदलाव भी देखने को मिलता है. नवरात्रि केवल पूजा का समय नहीं, बल्कि खुद को अनुशासित और सकारात्मक बनाने का शुभ अवसर है. ऐसे में अगर आप पूरे नियमों के साथ इस त्योहार को मनाते हैं, तो इसका आध्यात्मिक लाभ कई गुना तक बढ़ जाता है. चैत्र नवरात्रि 2026 व्रत में कौन सी सब्जियां खा सकते हैं और किनसे बचने की जरूरत है? देखें पूरी लिस्ट?Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.