Navratri Mehndi Designs: नवरात्रि में कैसी लगानी चाहिए मेहंदी? इन 9 डिजाइनों से खुश हो जाती हैं माता

Wait 5 sec.

Which Mehndi Design To Apply In Navratri: चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का एक बेहद शुभ पर्व है, जो कई जगहों पर नए साल की शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है. यह नौ दिनों तक चलने वाला उत्सव मां दुर्गा और उनके नौ स्वरूपों की आराधना को समर्पित होता है।.इस साल नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च से हो रही है जबकि समापन 27 मार्च को होगा. इस दौरान महिलाएं और लड़कियां अपने हाथों में मेहंदी लगाकर इस पर्व की खुशियों को और खास बनाती हैं. मेहंदी को शुभता, सौभाग्य और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है.भारतीय परंपरा में त्योहारों पर मेहंदी लगाना सिर्फ साज-सज्जा नहीं, बल्कि एक शुभ रस्म भी है. नवरात्रि के दौरान व्रत, पूजा और भक्ति के साथ-साथ महिलाएं सुंदर मेहंदी डिजाइनों से अपने हाथों को सजाती हैं, जो इस उत्सव की रौनक को और बढ़ा देती हैं. अगर आप भी इस बार नवरात्रि में कुछ खास और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन ट्राई करना चाहती हैं, तो ये 9 स्टाइल आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं.इसे भी पढ़ें- Sara Tendulkar Skincare Routine: कैसे हर वक्त ग्लो करता है सारा तेंदुलकर का फेस? जान लें उनका हर ब्यूटी सीक्रेटये हैं परफेक्ट डिजाइनराजस्थानी मेहंदी डिजाइन उन लोगों के लिए बेहतरीन है, जिन्हें हैवी और डिटेलिंग पसंद होती है. इसमें मोर, जाली और महल जैसे डिजाइन होते हैं, जो हाथों को पूरी तरह भर देते हैं और रॉयल लुक देते हैं.देसी मेहंदी डिजाइन सिंपल होने के साथ-साथ काफी आकर्षक लगते हैं. इसमें बड़े फूल, पत्तियां और बोल्ड पैटर्न होते हैं, जो जल्दी बन जाते हैं और डांस के दौरान भी शानदार दिखते हैं.गुजराती मेहंदी डिजाइन नवरात्रि के माहौल से बिल्कुल मेल खाते हैं. इसमें डांडिया, कमल और पारंपरिक पैटर्न होते हैं, जो इसे और खास बनाते हैं.इंडो-फ्यूजन मेहंदी डिजाइन मॉडर्न और ट्रेडिशनल का खूबसूरत मेल होते हैं. इसमें फ्लोरल और ज्योमेट्रिक पैटर्न का मिश्रण होता है, जो हर तरह के आउटफिट के साथ अच्छा लगता है.मिनिमलिस्ट मंडला मेहंदी उन लोगों के लिए सही है, जिन्हें हल्के और सादे डिजाइन पसंद हैं. हथेली के बीच में बना गोल डिजाइन बेहद एलिगेंट लगता है.अरबी मेहंदी डिजाइन भी नवरात्रि के लिए अच्छा विकल्प है. इसमें बेल-बूटे और खाली जगह के साथ डिजाइन बनाए जाते हैं, जो हाथों को स्टाइलिश लुक देते हैं.फ्लोरल मेहंदी डिजाइन हमेशा ट्रेंड में रहते हैं. छोटे-बड़े फूलों से बना यह डिजाइन सॉफ्ट और फेमिनिन लुक देता है.ज्वेलरी स्टाइल मेहंदी डिजाइन में हाथों पर कंगन और अंगूठी जैसा पैटर्न बनाया जाता है, जो बेहद यूनिक और आकर्षक लगता है.फिंगर मेहंदी डिजाइन उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक चाहती हैं. इसमें उंगलियों पर खास पैटर्न बनाकर हाथों को खूबसूरत बनाया जाता है.यह भी पढ़ें -  Traditional Indian Sarees: स्टाइलिश और ग्रेसफुल दिखने का सीक्रेट, हर महिला के पास होनी ही चाहिए ये 10 साड़ियां