भारतीय हॉकी टीम के लिए हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल सामने आ गया है. फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार जिस मुकाबले का है, वह 19 अगस्त को होने वाला भारत-पाकिस्तान मैच है. FIH हॉकी वर्ल्डकप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला नीदरलैंड्स के एम्सटेलवीन स्थित वैगनर हॉकी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे खेला जाएगा.भारत का ग्रुप और मुकाबलेभारत को पूल-डी में रखा गया है, जहां उसके साथ पाकिस्तान, इंग्लैंड और वेल्स की टीम मौजूद है. इस ग्रुप से टॉप टीम सीधे क्वार्टरफाइनल में पहुंचेगी, जबकि दूसरे और तीसरे नंबर की टीमें क्रॉसओवर मैच खेलेंगी. भारत अपने अभियान की शुरुआत 15 अगस्त को वेल्स के खिलाफ करेगा. इसके बाद 17 अगस्त को उसका मुकाबला इंग्लैंड से होगा. पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच भी 15 अगस्त को एक अहम मुकाबला खेला जाएगा.भारतीय पुरुष टीम का शेड्यूल15 अगस्त: भारत vs वेल्स (शाम 4:30 बजे)17 अगस्त: भारत vs इंग्लैंड19 अगस्त: भारत vs पाकिस्तान (शाम 6:30 बजे)महिला टीम का भी ऐलानभारतीय महिला हॉकी टीम भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है. भारतीय महिला टीम अपना पहला मैच 16 अगस्त को एशियाई चैंपियन चीन के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद 18 अगस्त को उसका सामना साउथ अफ्रीका की हॉकी टीम से होगा, जो रैंकिंग में भारत से नीचे है. महिला टीम अपना आखिरी ग्रुप मैच 20 अगस्त को इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी, जिससे वह हाल ही में क्वालिफायर में हार चुकी है. महिला टीम का शेड्यूल16 अगस्त: भारत vs चीन18 अगस्त: भारत vs साउथ अफ्रीका20 अगस्त: भारत vs इंग्लैंडकब और कहां होगा टूर्नामेंटयह टूर्नामेंट 15 अगस्त से 30 अगस्त तक खेला जाएगा. इस बार पुरुष और महिला वर्ल्ड कप एक साथ आयोजित हो रहे हैं, जिसकी मेजबानी बेल्जियम और नीदरलैंड्स संयुक्त रूप से कर रहे हैं. मैच दो प्रमुख मैदानों - वैगनर स्टेडियम (नीदरलैंड्स) और बेल्फियस हॉकी एरीना (बेल्जियम) में खेले जाएंगे.भारत का क्वालिफिकेशनभारतीय पुरुष टीम ने एशिया कप जीतकर इस टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई किया है, जबकि महिला टीम ने हैदराबाद में हुए क्वालिफायर में दूसरा स्थान हासिल कर जगह बनाई है.कहां देखें लाइव मैचभारत में फैंस इस टूर्नामेंट के मैचों को लाइव देख सकेंगे. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर सभी मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग होने की संभावना है. वहीं टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और स्पोर्ट्स18 चैनल्स पर मैचों का प्रसारण किया जा सकता है.हाईवोल्टेज मुकाबले का इंतजारभारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा से हाईवोल्टेज होता है. ऐसे में 19 अगस्त का मैच फैंस के लिए बेहद खास होने वाला है. दोनों टीमों के बीच इस मुकाबले में न सिर्फ जीत की लड़ाई होगी, बल्कि प्रतिष्ठा की भी जंग देखने को मिलेगी. यह भी पढ़ें'पढ़ाई में नहीं आए इतने नंबर, लेकिन...', 80% विनिंग रेट पर बोले सूर्यकुमार यादव; स्कूल से जुड़ा राज खोलाIPL में सबसे ज्यादा टीमों के लिए खेलने वाले 5 खिलाड़ी, एक ने तो 9 बार बदली फ्रेंचाइजी