Dhurandhar 2 Box Office Day 1: 'धुरंधर 2' पहले दिन रचेगी इतिहास, हर घंटे कमा रही करोड़ों, जानें- सुबह 8 बजे तक का कलेक्शन

Wait 5 sec.

Dhurandhar 2 Box Office Day 1 Live: दिसंबर 2025 में स्पाई एक्शन थ्रिलर धुरंधर से बॉक्स ऑफिस पर आग लगाने के बाद आदित्य धर और रणवीर सिंह एक बार फिर इसके सीक्वल ‘धुरंधर द रिवेंज’ को लेकर आ गए हैं. साल की मच अवेटेड इस फिल्म के लिए दर्शकों की दीवानगी इस कदर है कि 18 मार्च को हुए पेड प्रीव्यू शो में भी इसने धुआंधार कमाई की. अब 19 मार्च यानी आज ये दुनियाभर के सिनेमाघरों में फुल फ्लैज्ड रिलीज हो चुकी है. ऐसे में चलिए यहां इसके पहले दिन के कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी के बारे में सब जानते हैं.‘धुरंधर द रिवेंज’ की पेड प्रीव्यू शो से कितनी हुई कमाई (Paid Preview Show Collection)18 मार्च को हुए ‘धुरंधर द रिवेंज’ के पेड प्रीव्यू शोज के लिए शानदार प्री सेल हुई थी और इसने बुधवार शाम को प्रीमियर शोज में ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. फिल्म ने प्रीव्यू शोज से रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है.सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म ने पेड प्रीव्यू शोज में देश भर में 12,292 शो के ज़रिए कुल 52.71 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया.वहीं इसने पेड प्रीमियर शोज से 44.00 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया.वर्ल्डवाइड इसके पेड प्रीव्यू शोज की कमाई ही 75 करोड रुपये रही.पेड प्रीव्यू से ही इसने अपने पहले पार्ट धुरंधर के भारत में 28 करोड़ की नेट ओपनिंग को मात दे दी.‘धुरंधर 2’ के पहले दिन का कलेक्शन (Dhurandhar 2 Day 1 Box Office) ‘धुरंधर 2’ या ‘धुरंधर द रिवेंज’ 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में पूरी तरह रिलीज हो गई है. इसी के साथ फिल्म को शुरुआती शोज में ही जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के पहले दिन सुबह 8 बजे तक 7.14 करोड़ कमा लिए हैं.पेड प्रीव्यू और डे 1 के अभी तक के कलेक्शन को मिलाकर इसने भारत में 51.14 करोड़ नेट कमा लिए हैं.रात 10.30 बजे के बाद इसकी कमाई के फाइनल आंकड़े आ पाएंगे जिसमें इसके बंपर कलेक्शन की उम्मीद है.‘धुरंधर 2’ के पहले दिन की ऑक्यूपेंसी (Dhurandhar 2 Day 1 Occupancy)धुरंधर 2 के पहले दिन की ऑक्यूपेंसी का अभी इंतजार है.‘धुरंधर 2’ कर सकती है 200 करोड़ की ओपनिंग!धुरंधर 2 ने प्रीव्यू शोज में तो गर्दा उड़ा ही दिया है. वहीं इसे मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखते हुए लग रहा है कि ये वर्ल्डवाइड ओपनिंग डे पर 200 करोड का आंकड़ा पार कर जाएगी और ऐसा करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन जाएगी. वहीं भारत में भी इसके 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग करने की उम्मदी है.