How To Check Phone Authenticity: अगर आप पुराना फोन खरीदने जा रहे हैं तो यह जानना बहुत जरूरी है कि वह असली है या नकली. दरअसल, पिछले कुछ समय से मार्केट में नकली फोन भी आने लगे हैं. इसके अलावा चोरी हुए फोन भी बाजार में धड़ल्ले से बिक रहे हैं. ऐसे में आप चोरी हुआ या नकली सेकंड हैंड फोन खरीद लेते हैं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं. इससे बचने के लिए KYM सबसे आसान तरीका है. आपको सिर्फ एक मैसेज करना है और KYM के जरिए उसकी पूरी कुंडली खुलकर आपके सामने आ जाएगी.क्या है KYM?जैसे बैंक और दूसरे संस्थान अपने ग्राहकों की KYC करते हैं. वैसे ही Central Equipment Identity Register (CEIR) ने मोबाइल के लिए KYM सर्विस शुरू की है. इसका पूरा नाम 'Know Your Mobile' है. अगर आपके पास मोबाइल का IMEI नंबर है तो आप एक मैसेज के जरिए उस फोन की सारी डिटेल्स पता कर सकते हैं. इस मैसेज से आपको पता चल जाएगा कि आपका फोन असली है या चुराया हुआ डिवाइस आपको बेचने की कोशिश की जा रही है.IMEI नंबर पता होना है जरूरीKYM सर्विस का फायदा उठाने के लिए आपके पास फोन का IMEI नंबर होना जरूरी है. इसे पता करना बहुत आसान है. कोई भी फोन लें और उससे *#06# डायल कर दें. ऐसा करते ही उस फोन का IMEI नंबर स्क्रीन पर दिख जाएगा. KYM सर्विस का ऐसे उठाएं फायदाअब जब IMEI नंबर आपके पास आ गया है तो फोन का स्टेटस जानना और भी आसान हो जाएगा. अपने फोन में मैसेज ऐप को ओपन करें और एक मैसेज टाइप करें. इसमें KYM <IMEI नंबर> टाइप करें और इसे 14422 पर सेंड कर दें. थोड़ी ही देर में आपको एक रिप्लाई आएगा, जिसमें उस फोन की कंपनी, मॉडल और IMEI स्टेटस मिल जाएगा. अगर स्टेटस में डुप्लिकेट, इन-यूज या ब्लैकलिस्टेड दिखें तो उस फोन को खरीदने से बचें.ये भी पढ़ें-UPI Payment का बदल गया तरीका, अब PIN डालने की भी जरूरत नहीं, फिर कैसे जाएगा पैसा? जानें