Oscar 2026: पति आनंद संग ऑस्कर के रेड कार्पेट पर छाईं ईशा अंबानी, स्ट्रैपलेस विंटेज गाउन में लगीं बेहद ग्लैमरस

Wait 5 sec.

15 मार्च को लॉस एंजिल्स में ऑस्कर के रेड कार्पेट पर ईशा अंबानी अपने पति आनंद पीरामल के साथ 2026 एकेडमी अवॉर्ड्स में शामिल हुईं. इस दौरान इस बिलेनियर कपल ने रेड कार्पेट पर फोटोग्राफरों के लिए पोज दिया. वहीं ईशा ने इस दौरान अपने ग्लैमरस लुक में पूरी महफिल लूट ली. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.ईशा अंबानी ने विंटेज वैलेंटिनो गाउन में दिखाया ग्लैमरस अंदाजबता दें कि 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में अपने अपीयरेंस के लिए, ईशा अंबानी ने एक विंटेज वैलेंटिनो गाउन पहना था. . फूलों की एम्ब्रॉइडरीवाला यह स्ट्रैपलेस ब्लैक और क्रीम गाउन, वैलेंटिनो हाउते कॉउचर फॉल/विंटर 2006-2007 कलेक्शन का हिस्सा है. लेकिन, सिर्फ़ गाउन ही नहीं था जिसने सबका ध्यान खींचा. ईशा ने फेमस डिज़ाइनर लोरेन श्वार्ट्ज़ की शानदार ज्वेलरी से अपने लुक को और भी खास बना दिया. उन्होंने इस आउटफिट के साथ चमचमाते ड्रॉप इयररिंग्स और एक शानदार डायमंड चोकर-स्टाइल नेकलेस पहना था. ज्वेलरी का यह शानदार पीस देखते ही देखते ऑनलाइन चर्चा का विषय बन गया, कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने इसे रेड कार्पेट पर उनके लुक का सबसे खास हिस्सा बताया. वहीं ईशा की ऑस्कर रेड कार्पेट की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.       View this post on Instagram           A post shared by Just Jared (@justjared)हालांकि वह न्यूयॉर्क में आयोजित मेट गाला में कई बार शामिल हो चुकी हैं. हाल ही में 2025 में लेकिन ऑस्कर में अंबानी की यह पहली उपस्थिति है. ऑस्कर से पहले, उन्होंने एकेडमी म्यूजियम ऑफ़ मोशन पिक्चर्स का दौरा किया था.ईशा अंबानी कौन हैं?ईशा अंबानी भारत के सबसे अमीर, रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी की बेटी हैं. उन्होंने दिसंबर 2018 में आनंद पीरामल से शादी की. इस जोड़े के 2022 में जुड़वां बच्चे हुए. ईशा अंबानी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं. वह रिलायंस जियो, रिलायंस फाउंडेशन, रिलायंस फाउंडेशन इंस्टीट्यूशन ऑफ़ एजुकेशन एंड रिसर्च और धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की एग्जीक्यूटिव लीडरशिप टीमों का भी हिस्सा हैं.