Most Runs In Test Cricket History: टेस्ट क्रिकेट के 149 साल के लंबे इतिहास में सिर्फ 5 बल्लेबाजों ने 13,000 या उससे ज्यादा रन बनाने की उपलब्धि हासिल की हैं. इस जादुई आकड़े तक पहुंचने के लिए केवल तकनीक ही नहीं, बल्कि धैर्य और सालों की कड़ी मेहनती लगती है. अब तक दुनिया के गिने-चुने पांच दिग्गज बल्लेबाज ही ऐसा कारनामा कर पाए हैं, इस एलीट क्लब में सचिन तेंदुलकर, जो रूट, रिकी पोंटिंग, राहुल द्रविड़ और जैक कैलिस ही अपना नाम दर्ज कर पाए हैं. ये आंकड़े इन दिग्गजों के अटूट जुनून और दशकों तक पिच पर टिके रहने की समर्पण को दर्शाती है.सचिन तेंदुलकर के नाम सबसे ज्यादा टेस्ट रन ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन है. उन्होंने 200 टेस्ट मैचों में 15,921 रन बनाए हैं. सचिन ने अपने 24 साल के करियर में 51 शतक और 68 अर्धशतक जड़े. उनकी खेल के प्रति समर्पण ही था कि उन्होंने दुनिया के हर कोने और हर महान गेंदबाज के खिलाफ रन बनाए. सचिन दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 13,000 रन का आंकड़ा पार किया था.जो रूट ने पोंटिंग, कैलिस और द्रविड़ को पीछे छोड़ाटेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने 13,000 टेस्ट रनों का ऐतिहासिक आंकड़ा पार करने इकलौते इंग्लिश क्रिकेटर हैं. साथ ही रूट महान सचिन तेंदुलकर के बाद टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं. रूट ने रिकी पोंटिंग, राहुल द्रविड़ और जैक्स कैलिस जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए ये गौरवशाली मुकाम हासिल किया है. रूट अब सचिन के 15,921 रनों के ‘अजेय’ विश्व रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंचते नजर आ रहे हैं, क्योंकि वे अब तक 163 टेस्ट मैचों में कुल 13,943 रन बनाए हैं, जिसमें 41 शतक शामिल हैं.टेस्ट में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं रिकी पोंटिंगऑस्ट्रेलिया के सबसे महान बल्लेबाज और कप्तान रिकी पोंटिंग टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं. उन्होंने 168 टेस्ट मैचों में 13,378 रन बनाए. इस दौरान पोंटिंग ने अपने करियर में 41 शतक जड़े और उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के ‘स्वर्ण युग’ का नेतृत्व किया, जो उनकी निरंतरता की सबसे बड़ी ताकत थी.जैक कैलिस हैं टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ीक्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े ऑलराउंडर माने जाने वाले जैक कैलिस टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं. उन्होंने न केवल 166 टेस्ट मैचों में 13,289 रन बनाए, बल्कि 292 विकेट भी चटकाए. उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 45 शतक लगाए. उनके आंकड़े बताते हैं कि एक ऑलराउंडर होने के बावजूद भी वे एक बल्लेबाज के तौर पर उतने ही महान थे, जितना कोई उचित बल्लेबाज हो.राहुल द्रविड़ इस लिस्ट में पांचवें बल्लेबाज हैं‘द वॉल’ के नाम से मशहूर भारत के महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज हैं. उन्होंने 164 टेस्ट मैचों में 13,288 रन बनाए. उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंदे (31,258) खेलने का अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है. द्रविड़ का खेल धैर्य, एकाग्रता और अटूट तकनीक का एक अद्भुत मिश्रण था. उन्होंने अपने करियर में 36 शतक जड़े.यह भी पढ़ेंअगर आईपीएल से हर्षित राणा हुए बाहर, तो उन्हें केकेआर में रिप्लेस कर सकते हैं ये 3 खिलाड़ी‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाबCSK के लिए इस सीजन डेब्यू करेंगे सैमसन-सरफराज समेत 5 धाकड़ खिलाड़ी, विरोधी टीमों की बढ़ेगी टेंशन