बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले गए तीसरे और निर्णायक मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तानको 11 रन से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है. इस मैच में पाकिस्तान के बल्लेबाज सलमान अली आगा ने शानदार शतक लगाया, लेकिन उनकी यह पारी टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं रही.तंजीद हसन का शानदार शतकटॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 290 रन बोर्ड पर लगा दिए थे. टीम की ओर से युवा बल्लेबाज तंजीद हसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 107 गेंदों में 107 रन बनाए. यह उनके वनडे करियर का पहला शतक भी रहा. उनके अलावा तौहीद हृदय ने नाबाद 48 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि नजमुल हुसैन शांतो ने 27 और लिंटन दास ने 41 रन बनाकर टीम के स्कोर को मजबूत बनाया.पाकिस्तान की ओर से तेज गेंदबाज हारिस रऊफ सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 3 विकेट लेकर बांग्लादेश की रन गति को कुछ हद तक रोके रखा.सलमान अली आगा का शतक गया बेकार291 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने सिर्फ 17 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिए, जिससे मैच में दबाव बढ़ गया. इस मुश्किल समय में सलमान अली आगा ने जिम्मेदारी संभाली और शानदार बल्लेबाजी करते हुए 98 गेंदों में 106 रन बनाए. यह उनके वनडे करियर का तीसरा शतक रहा.आगा को दूसरे छोर से साद मसूद ने 38 रन बनाकर अच्छा साथ दिया, जबकि शाहीन अफरीदी ने भी 37 रन की अहम पारी खेली. इसके बावजूद पाकिस्तान की टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और आखिरी गेंद पर 279 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.तस्किन अहमद बने जीत के हीरोबांग्लादेश की जीत में तेज गेंदबाज तस्किन अहमद का अहम योगदान रहा. उन्होंने 4 विकेट लेकर पाकिस्तान की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया. इसके अलावा मुस्ताफिजुर रहमानने 3 विकेट और नाहिद राणा ने 2 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.इस जीत के साथ बांग्लादेश ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है. आखिरी मुकाबले में मिला यह रोमांचक परिणाम क्रिकेट फैंस के लिए लंबे समय तक यादगार रहने वाला है .यह भी पढ़ेंअगर आईपीएल से हर्षित राणा हुए बाहर, तो उन्हें केकेआर में रिप्लेस कर सकते हैं ये 3 खिलाड़ी‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब