भारतीय क्रिकेट में उभरते हुए युवा सितारों में से एक वैभव सूर्यवंशी अब आईपीएल 2026 में बड़ा लक्ष्य लेकर उतरने वाले हैं. महज कम उम्र में ही अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से चर्चा में आए इस खिलाड़ी ने साफ कहा है कि इस सीजन उनका सबसे बड़ा सपना अपनी टीम को खिताब दिलाना है.राजस्थान रॉयल्स को ट्रॉफी दिलाने का लक्ष्यहाल ही में आयोजित BCCI नमन अवॉर्ड्स 2026 समारोह के दौरान सूर्यवंशी ने अपने लक्ष्य के बारे में खुलकर बात की. आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य इस बार टीम को चैंपियन बनाना है. उन्होंने कहा कि अगर उनका प्रदर्शन अच्छा रहता है तो इसका फायदा पूरी टीम को मिलेगा. उनका मानना है की आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में हर खिलाड़ी का सपना ट्रॉफी जीतना होता है. वह भी इसी सोच के साथ मैदान में उतरेंगे और कोशिश करेंगे कि टीम के लिए ज्यादा से ज्यादा योगदान दे सकें.कम उम्र में बनाया बड़ा नामवैभव सूर्यवंशी ने बहुत कम उम्र में ही क्रिकेट की दुनिया में अपनी पहचान बना ली है. उन्होंने आईपीएल 2025 में शानदार बल्लेबाजी करते हुए टूर्नामेंट के सबसे कम उम्र के शतकवीर बनने का रिकॉर्ड बनाया था. उनकी इस उपलब्धि ने क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था. इसके अलावा उन्होंने अंडर-19 स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन किया. ICC अंडर-19 वर्ल्डकप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 80 गेंदों में 175 रन की विस्फोटक पारी खेली थी. उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया.13 साल की उम्र में मिला IPL कॉन्ट्रैक्टवैभव सूर्यवंशी को 2024 में उस समय बड़ी पहचान मिली जब राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.1 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा. उस समय वह महज 13 साल के थे और आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में शामिल हो गए थे. उन्होंने बताया कि घरेलू क्रिकेट और अंडर-19 मैचों के दौरान राजस्थान रॉयल्स की स्काउटिंग टीम काफी समय से उन पर नजर रखे हुए थी. ट्रायल में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद उन्हें टीम में जगह मिल गई.राहुल द्रविड़ से मिली खास सीखवैभव ने यह भी बताया कि टीम के साथ अपने पहले कैंप में उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला. खासकर भारतीय क्रिकेट के दिग्गज राहुल द्रविड़ से उन्हें काफी मार्गदर्शन मिला. उन्होंने कहा कि टीम में मौजूद सीनियर खिलाड़ियों के साथ समय बिताने से उन्हें खेल को समझने में काफी मदद मिली. वैभव ने कहा कि किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए पहला आईपीएल कैंप बेहद खास होता है और उनके लिए भी यह अनुभव यादगार रहा है. यही अनुभव अब आईपीएल में उनके प्रदर्शन को और बेहतर बनाने में काम आएगा.यह भी पढ़ेंअगर आईपीएल से हर्षित राणा हुए बाहर, तो उन्हें केकेआर में रिप्लेस कर सकते हैं ये 3 खिलाड़ी‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाबCSK के लिए इस सीजन डेब्यू करेंगे सैमसन-सरफराज समेत 5 धाकड़ खिलाड़ी, विरोधी टीमों की बढ़ेगी टेंशन