भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शिवम दुबे इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं. इस बार वजह उनका क्रिकेट प्रदर्शन नहीं बल्कि पैपराजी के साथ हुआ एक मजेदार वाकया है, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दुबे एक बिल्डिंग के बाहर खड़े थे, तभी वहां मौजूद पैपराजी ने उन्हें देखकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया. अचानक कैमरे देखकर दुबे थोड़े हैरान हो गए और मुस्कुराते हुए पूछने लगे कि आप लोग यहां कैसे पहुंच गए.“मेरी बीवी आ रही है…” पैपराजी ने जब उनकी तारीफ की और वीडियो बनाना शुरू किया तो दुबे ने हंसते हुए कहा, “मेरी बीवी आ रही है, उसके साथ वीडियो बना लेना.” उनका यह मजेदार अंदाज देखकर वहां मौजूद लोग भी हंस पड़े. कुछ देर बाद उन्होंने मजाक-मजाक में पैपराजी से वीडियो डिलीट करने की भी बात कही. दुबे का यह हल्का-फुल्का अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.Shivam Dube was waiting for his wife outside a building and someone started recording his video.Instead of getting angry, he was politely requesting the guy to delete the video.Bro plays international cricket for India and is still so humble and innocent. 😭😭 pic.twitter.com/QML3S3Xy9d— 𝚅𝚊𝚛𝚞𝚗¹⁸ (@varunx18) March 15, 2026टी20 वर्ल्ड कप में निभाई अहम भूमिकाहाल ही में दुबे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था. फाइनल मुकाबले में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 8 गेंदों में 26 रन की तेज पारी खेली थी. उनकी इस छोटी लेकिन अहम पारी ने टीम इंडिया की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया था. उस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे थे और टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए खिताब अपने नाम किया.पिता को समर्पित किया मेडलवर्ल्ड कप जीतने के बाद दुबे ने सोशल मीडिया पर कुछ खास तस्वीरें भी साझा कीं. इन तस्वीरों में वह अपने पिता को विजेता मेडल देते हुए नजर आए. उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा कि उनके जीवन के असली हीरो उनके पिता हैं. यह भावुक पल भी फैंस को काफी पसंद आया.ट्रेन से मुंबई पहुंचे दुबेदिलचस्प बात यह भी रही कि वर्ल्ड कप जीतने के बाद दुबे ने अहमदाबाद से मुंबई का सफर हवाई जहाज से नहीं बल्कि ट्रेन से किया था. उन्होंने सयाजी नगरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस से यात्रा की ताकि वह जल्दी अपने परिवार और बच्चों के पास पहुंच सकें. पूरे सफर के दौरान उन्होंने कैप और मास्क पहनकर खुद को पहचान से दूर रखने की कोशिश की थी. उसके बाद मुंबई पहुंचने पर पुलिस की मदद से उन्हें सुरक्षित तरीके से स्टेशन से बाहर निकाला गया. शिवम दुबे का यह सादा और मजेदार अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है, और यही वजह है कि उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह भी पढ़ेंअगर आईपीएल से हर्षित राणा हुए बाहर, तो उन्हें केकेआर में रिप्लेस कर सकते हैं ये 3 खिलाड़ी‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाबCSK के लिए इस सीजन डेब्यू करेंगे सैमसन-सरफराज समेत 5 धाकड़ खिलाड़ी, विरोधी टीमों की बढ़ेगी टेंशन