दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार को हुए अग्निकांड की वजह अब तक पता नहीं चली है। हालांकि स्थानीय लोग और प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि इमारत की छत पर सोलर पैनल लगे हैं। इसके बिजली बॉक्स से शार्ट सर्किट से आग लगी फिर पूरी बिल्डिंग में फैल गई।