मध्य प्रदेश के देवास शहर में गुरुवार रात करीब 11:40 बजे मौसम ने करवट ली, जहां धूल भरी आंधी के बाद जोरदार बारिश शुरू हो गई। इसकी वजह से माता टेकरी पर दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।