These 3 Players Replace Harshit Rana In IPL 2026 At KKR: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का बिगुल 28 मार्च से बजने वाला है, लेकिन इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को बड़ा झटका लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, केकेआर के स्टार ऑलराउंडर हर्षित राणा आईपीएल 2026 के पूरे सीजन ही बाहर हो गए हैं. बता दें कि चोटिल होने की वजह से हर्षित टी20 वर्ल्ड कप 2026 भी नहीं खेल पाए थे. अब अगर हर्षित चोटिल होकर पूरे आईपीएल सीजन से बाहर हो जाते हैं, तो उनको केकेआर में 3 खिलाड़ी रिप्लेस कर सकता है?, आइये उनपर खिलाड़ी पर नजर डालते हैं, जो हर्षित राणा को रिप्लेस कर सकते हैं. ये 3 खिलाड़ी, जो हर्षित राणा को कर सकते हैं रिप्लेस1. मनी ग्रेवालदिल्ली के खिलाड़ी मनी ग्रेवाल केकेआर में हर्षित राणा को रिप्लेस कर सकते हैं. मनी ने 2025 के दिल्ली प्रीमियर लीग(डीपीएल) में बेहतरीन गेंदबाजी की थी. उन्होंने ईस्ट दिल्ली राइडर्स के खिलााफ हैट्रिक भी चटकाई थी. उन्होंने डीपीएल के पिछले सीजन में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा 20 विकेट अपने नाम। किए थे, इसलिए ग्रेवाल केकेआर के लिए एक अच्छी डील साबित हो सकते हैं.2. आकाश मधवाल कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए तेज गेंदबाज आकाश मधवाल भी एक अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं. मधवाल ने साल 2023 में ही मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए आईपीएल में डेब्यू कर लिया था. उस सीजन उन्होंने 8 मैचों में 14 विकेट अपने नाम किए थे. हालांकि, उसके बाद उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले हैं. इसके बाद आकाश मुंबई इंडियंस से राजस्थान रॉयल्स में चले गए थे.3. सिमरजीत सिंह चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके तेज गेंदबाज सिमरजीत सिंह भी कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकते हैं. सिमरजीत को आईपीएल का भी अनुभव है. उन्होंने आईपीएल में अब तक 14 मैचों में 11 विकेट चटकाए हैं. सिमरजीत ने दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में 20 विकेट लिए थे. सिमरजीत सिंह और मनी ग्रवाल संयुक्त रूप से पिछले डीपीएल सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे.यह भी पढ़ें:एक मंच पर भारत की 5 वर्ल्ड कप विजेता टीम, रोहित और सूर्यकुमार की टीम को भी मिला सम्मान