छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में रविवार को भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार मालवाहक ने बाइक को सामने से जोरदार ठोकर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।